देश

आज महिलाओं के लिए रोल मॉडल बन गई हैं पूजा देवी, कभी बस-ट्रक चलाकर करती थीं गुजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 03:41 PM IST

पूजा कठुआ में अब एक स्टोर चलाती हैं। अपनी इस यात्रा के बारे में वह कहती हैं, 'वित्तीय मदद देने के लिए मैं जम्मू एवं कश्मीर खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड की आभारी हूं। इस मदद से मैं अपना यह कारोबार शुरू कर सकी। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी और वित्तीय रूप से स्वतंत्र हूं।

Image

कठुआ में स्टोर चलाती हैं पुजा देवी।

Photo : ANI

Pooja Devi : आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी काबिलियत एवं योग्यता का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। आज महिलाएं ऐसे-ऐसे कारनामे कर रही हैं एवं कामयाबी हासिल कर रही हैं जिन पर सभी को नाज है। कठुआ की पूजा देवी भी इन्हीं महिलाओं में शुमार हैं। कभी वह बस और ट्रक जैसे भारी वाहन चलाकर अपना गुजारा करती थीं लेकिन वह आज अपने कार्यों से महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

ठुआ में अब एक स्टोर चलाती हैं पूजा

पूजा कठुआ में अब एक स्टोर चलाती हैं। अपनी इस यात्रा के बारे में वह कहती हैं, 'वित्तीय मदद देने के लिए मैं जम्मू एवं कश्मीर खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड की आभारी हूं। इस मदद से मैं अपना यह कारोबार शुरू कर सकी। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी और वित्तीय रूप से स्वतंत्र हूं। मैं आगे महिलाओं के लिए एक ड्राइवर यूनियन शुरू करना चाहती हूं। इसके लिए मैं समर्थन एवं अवसरों की तलाश में हूं। इसमें सफल होने पर मैं शहर की अन्य लड़कियों को रोजगार उपलब्ध करा पाऊंगी।' कठुआ इलाके में युवा पूजा को एक रोल मॉडल में देख रहे हैं।

help

लड़कियों को रोजगार देने के लिए काम कर रहीं पूजा।

युवा पूजा से प्रेरणा ग्रहण करते हैं

एक छात्र ने कहा, 'मैं लगातार उनसे सीखता हूं और उनसे प्रेरणा पाता हूं। मैं भी उन्हीं की तरह आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनना चाहता हूं।' जिला विकास परिषद के चेयरमैन महान सिंह ने कहा कि पूजा आज आत्मनिर्भर बन गई हैं और वह इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए रोल मॉडल हैं।

truck driver pooja

बस और ट्रक चलाकर करती थीं गुजारा

भारी वाहन चलाने वाली राज्य की पहली महिला हैं पूजा

उन्होंने कहा, 'पूजा को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड ने उन्हें पांच लाख रुपए का ऋण दिया।' पूजा का कहना है कि ट्रक एवं बस जैसे भारी वाहन चलाने वाली वह जम्मू कश्मीर की पहली महिला ड्राइवर रही हैं। लेकिन वह आज अपना खुद का एक स्टोर चला रही हैं। उनका कहना है कि राज्य में युवाओं एवं महिलाओं के लिए विकासोन्मुख योजनाएं चलाने के लिए वह सरकार को धन्यवाद देती हैं।

End of Article