देश

अंतरिक्ष में ISRO की ऊंची छलांग, LVM 3 के जरिए एक साथ 36 विदेशी सैटेलाइट लांच

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 26, 2023, 09:21 AM IST

ISRO LVM3-M3 Rocket launch: एलवीएम 3- एम3 के जरिए वनवेब की 36 सैटेलाइट को कामयाबी के साथ लांच किए जाने के बाद इसरो के इतिहास में एक और नया पन्ना जुड़ गया।

Image

इसरो एलवीएम3 के जरिए वनवेब के 36 सैटेलाइट लांच

KEY HIGHLIGHTS
  • एलवीएम 3 रॉकेट की सफल उड़ान
  • 36 विदेशी सैटेलाइट किए गए स्थापित
  • एलवीएम 3 ही पहले GSLVMl-III था

ISRO LVM3-M3 Rocket launch: स्पेस साइंस में इसरो की गिनती दुनिया के बेहतर एजेंसियों में किया जाता है। इसरो के खाते में एक से बढ़कर एक कामयाबी है। रविवार को इसरो के खाते में एक और कामयाबी जुड़ गई जब श्रीहरिकोटा लांचिंग पैड के जरिए एलएवीएम3-एम3 (LVM3-M3) रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया गया।इसके जरिए वन बेब की 36 सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। 43.5 मीटर लंबे रॉकेट का प्रक्षेपण 26 मार्च को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अंतरिक्ष में भेजा गया। एलवीएम 3- एम3 को वनवेब इंडिया मिशन 2 के नाम से भी जाना जाता है।

क्या है वनवेब ग्रुप

नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड यूनाइटेड किंगडम (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ 72 उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में लॉन्च करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 23 अक्टूबर 2022 को इसरो ने वनवेब के 36 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। यह दो संगठनों के बीच उपग्रह को भेजे जाने की पहल थी।

  • वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए 36 उपग्रहों का पहला सेट 23 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया था।
  • वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है, जो सरकारों और व्यवसायों के लिए कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है।
  • जिस कंपनी के पास भारती एंटरप्राइजेज एक प्रमुख निवेशक है, वह लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स के समूह को लागू कर रही है
  • इसरो ने शनिवार को एक अधिसूचना में कहा था कि एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 मिशनल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

हमारे लिए गौरवशाली पल- वनवेब

वनवेब के मुताबिक रविवार को 18वां लॉन्च था और यह इस साल तीसरा लॉन्च है जब यह LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) तारामंडल की पहली पीढ़ी को पूरा कर लेगा।वहीं फरवरी में SSLV-D2/EOS07 मिशन के सफल लॉन्च के बाद इसरो के लिए यह 2023 में दूसरा लॉन्च होगा। वनवेब ने कहा कि अब तक 17 लॉन्च पूरे हो चुके हैं। एक महत्वपूर्ण वनवेब लॉन्च 18 बाकी है। कंपनी ने कहा कि यह मिशन वनवेब के इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वनवेब बेड़े में 36 उपग्रह जोड़ेगा और पहले वैश्विक LEO समूह को पूरा करेगा।

LVM3 की खासियत

  • एलवीएम 3 लांच वेहिकल तीन स्टेज वाला है।
  • पहला स्टेज एस 200 स्ट्रैप-ऑन, एल 110, लिक्विड स्टेज, सी 25 क्रायोजेनिक स्टेज
  • 43.5 मीटर लंबाई, लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट्स को भेजता है।
  • इसे पहले इसरो के सबसे भारी GSLVMl-III के तौर पर जाना जाता था।

LVM3 की 6वीं उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, "वनवेब जल्द ही अपना वैश्विक कवरेज शुरू करने के लिए तैयार होगा।इसरो ने कहा कि लॉन्च व्हीकल मिशन 5,805 किलोग्राम वजन वाले 36 पहली पीढ़ी के उपग्रहों को लगभग 87.4 डिग्री के झुकाव के साथ 450 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में स्थापित करेगा।यह LVM3 की छठी उड़ान है जिसे पहले जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल MkIII (GSLVMkIII) के रूप में जाना जाता था। इसमें चंद्रयान -2 सहित लगातार पांच मिशन थे।

Translation results

Translation result

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article