पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने आतंकवाद की निंदा की और संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की। 10 दिसंबर यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में लगातार बनी गति पर संतोष जताया और इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति अपनी ज़ीरो-टॉलरेंस अप्रोच को दोहराया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की, जिसमें गाजा शांति योजना को जल्द लागू करना शामिल है। दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
पीएम मोदी ने नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में लगातार बनी गति पर संतोष व्यक्त किया और आपसी फायदे के लिए इन संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।'
जब इजरायली PM ने PM मोदी से बात करने के लिए अहम मीटिंग रोकी
दोनों नेताओं ने इस साल अक्टूबर में आखिरी बार बात की थी, जब इजरायली प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का फोन उठाने के लिए चल रही कैबिनेट मीटिंग रोक दी थी। PM मोदी ने गाजा शांति योजना लागू होने पर इजरायली PM को बधाई देने के लिए फोन किया था।
