देश

ISIS के इंडिया हेड साकिब नाचन की मौत, तिहाड़ जेल में था बंद; तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में कराया गया था भर्ती

आतंकी साकिब नाचन को NIA ने गिरफ्तार किया था, तब से वो तिहाड़ जेल में बंद था। साकिब नाचन पर ISIS मॉड्यूल में युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग का लिए भर्ती करने का आरोप था।

Image

ISIS के इंडिया हेड साकिब नाचन की मौत (फाइल फोटो- @Pip_Quips)

ISIS के इंडिया हेड साकिब नाचन की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। साकिब नाचन की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, नाचन को NIA ने गिरफ्तार किया था और वो तिहाड़ जेल में बंद था। साकिब नाचन प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी भी था।

पिछले चार दिनों से चल रहा था इलाज

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा इलाके के निवासी नाचन को पिछले चार दिनों से इलाज चल रहा था। 2023 में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर देशव्यापी कार्रवाई के तहत पडघा में तलाशी ली थी और नाचन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

ब्रेन हैमरेज हुआ था

अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सिमी पदाधिकारी की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार (24 जून) को उसे अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई और दोपहर 12.10 बजे उसकी मौत हो गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article