देश

RAW New Chief: रॉ के नए चीफ होंगे IPS पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में निभा चुके हैं बड़ी भूमिका

RAW New Chief: पराग जैन, जो वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख हैं और जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाने में अहम भूमिका निभाई है, 30 जून को रिटायर हो रहे रवि सिन्हा की जगह RAW का नेतृत्व संभालेंगे।

Image

रॉ के नए चीफ होंगे आईपीएस पराग जैन

RAW New Chief: IPS पराग जैन RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के नए चीफ होंगे। पराग जैन 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। पराग जैन इससे पहले RAW में कई रणनीतिक पदों पर अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। खुफिया तंत्र, सीमा पार गतिविधियों और राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में पराग जैन की गहरी पकड़ रही है।

पराग जैन के नाम कई उपलब्धियां

पराग जैन अभी ARC (एविएशन रिसर्च सेंटर) के प्रमुख हैं। ARC ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान की सीमाओं के पार स्थित आतंकवादियों और उनसे जुड़ी सैन्य संरचनाओं पर गहरी खुफिया जानकारी जुटाई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उन्होंने न सिर्फ रणनीति बनाई, बल्कि उसे धरातल पर उतारा। चंडीगढ़ में SSP और लुधियाना में DIG रहते हुए पुलिस संचालन की बारीकियाँ उन्होंने समझीं और सम्भालीं। उन्होंने कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया—जहां न केवल खुफिया मामलों में, बल्कि पारस्परिक कूटनीतिक वार्ताओं में भी उन्होंने भूमिका निभाई

पीएम ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति (ACC) ने पराग जैन की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। RAW चीफ का कार्यकाल दो साल का होता है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। 30 जून को रवि सिन्हा सेवानिवृत्त होने के उपरांत, 1 जुलाई 2025 से पराग जैन भारत की सबसे संवेदनशील और शक्तिशाली खुफिया एजेंसी—RAW—की कमान संभालेंगे

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article