देश

नैरेटिव में बदलाव की जरूरत... चुनावों में महिलाओं के खिलाफ राजनीतिक छींटाकशी पर बोले सद्गुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 03:03 PM IST

Sadhguru: सद्गुरू ने कहा, पिछले दो हफ्तों में मैं सुन रहा हूं कि लोग महिलाओं के लिए किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई रेट कार्ड की बात कर रहा है तो कोई 75 साल की महिला के बारे में घिनौनी बातें कह रहा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं, कृपया इन लोगों को ब्लॉक कर दें।

Image

सद्गुरू

Photo : Twitter

Sadhguru: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरू ने लोकसभा चुनाव 2024 में महिला नेताओं के प्रति बढ़ती लैंगिकवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, महिलाओं के प्रति नैरेटिव में बदलाव की जरूरत है। सुद्गुरू का यह बयान महत्वपूर्ण मस्तिष्क सर्जरी के बाद जारी पहले वीडियो में आया है। सद्गुरु की अपील हाल के कई उदाहरणों के मद्देनजर आई, जहां विभिन्न पार्टी की राजनीतिक हस्तियों ने महिला नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

सद्गुरू ने कहा, पिछले दो हफ्तों में मैं सुन रहा हूं कि लोग महिलाओं के लिए किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई रेट कार्ड की बात कर रहा है तो कोई 75 साल की महिला के बारे में घिनौनी बातें कह रहा है। कोई दूसरा 60 साल से अधिक उम्र के राजनेता के वंश के बारे में बात कर रहा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं, कृपया इन लोगों को ब्लॉक कर दें।

यदि देश में नैरेटिव नहीं बदल सकते तो कुछ नहीं बदल सकते

सद्गुरु ने मीडिया घरानों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित सभी साझेधारों से कार्यवाही का आग्रह करते हुए कहा, यदि आप इस देश में नैरेटिव नहीं बदलते हैं, तो आप कुछ भी नहीं बदल सकते। मैं आप सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि मीडिया हाउस, सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग और आप जो भी हों, सुनिश्चित करें कि ये लोग जो महिलाओं के बारे में घृणित बातें कहते हैं उन्हें हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाए, मैं देख रहा हूं कि दो दिन बाद वे चर्चा में वापस आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें