iPhone 17 की सेल शुक्रवार से शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई के ऐपल स्टोर्स के बाहर गुरुवार रात से ही जमा हो गए थे। भले ही ये फोन आईफोन ऑनलाइन और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर भी अवेलेबल होते हैं, लेकिन तुरंत लेटेस्ट iPhone पाने की चाहत लोगों को स्टोर तक खींच ही लाती है।
दिल्ली के साकेत सेलेक्ट सिटी स्थित Apple Store पर एक मुस्लिम शख्स ने iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर खरीदने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ अपने अनुभव साझा किए।
फोन खरीदकर झूम उठा शख्स
शख्स ने बताया कि वो सुबह से ही स्टोर के बाहर लाइन में लगे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा हो मानो मैंने iPhone 17 Pro Max को अपने हाथों में पकड़ कर कुछ हासिल कर लिया हो। ये कॉस्मिक ऑरेंज कलर काफी शानदार है। इस रंग का काफी क्रेज है। मैं मुस्लिम हूं, लेकिन मुझे यह भगवा कलर काफी अच्छा लगता है।
मुंबई में ऐपल के बांद्रा स्टोर में फोन खरीदने पहुंची ग्राहक स्वाति मुकुंद ने कहा, "मैं आईफोन 4 के बाद से लगातार आईफोन का इस्तेमाल कर रही हूं, हर साल ऐपल के नए फीचर्स के साथ मोबाइल लॉन्च करता है। यह तजुर्बा हमेशा अविश्वसनीय होता है।"
मुंबई में ऐपल स्टोर के बाहर मारपीट
Apple Store BKC पर भीड़ में कुछ लोगों ने मारपीट तक शुरू कर दी। मुंबई के जियो सेंटर स्थित इस ऐपल स्टोर पर भीड़ इकट्ठा थी। इसी बीच लाइन में लगे कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। गनीमत रही कि किसी तरह मौके पर मौजूद सिक्योरिटी पर्सनल्स ने हालात को संभाला और स्थिति को काबू में कर लिया।
कितनी है फोन की कीमत?
फोन की बात करें तो iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू है। iPhone Air को कंपनी ने 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। वेरिएंट और कलर के हिसाब से फोन की कीमत बदल जाती है।
