देश

वोटर टर्न आउट को समय पर अपडेट करने के लिए नया सिस्टम शुरू, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

चुनाव आयोग ने कहा कि नई प्रक्रिया मतदान आंकड़ों की पूर्व मैनुअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़े समय अंतराल को महत्वपूर्ण रूप से कम करती है।

Image

वोटर टर्न आउट के लिए EC शुरू करेगा नई प्रणाली

Photo : PTI

Election Commission: चुनावों में वोटर टर्न आउट को समय पर अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग ने नया सिस्टम शुरू किया है। अब पीठासीन अधिकारी चुनाव आयोग के एकीकृत अधिकारिक मोबाइल एप ECINET पर सीधे ही हर 2–2 घंटे पर अपडेट करेंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि नई प्रक्रिया मतदान आंकड़ों की पूर्व मैनुअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़े समय अंतराल को महत्वपूर्ण रूप से कम करती है।

इस पहल के तहत, हर मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी अब मतदान के दिन हर दो घंटे में नए ईसीआईएनईटी एप्लीकेशन पर सीधे मतदाता उपस्थिति दर्ज करेंगे, ताकि अनुमानित मतदान रुझानों को अपडेट करने में लगने वाले समय को कम किया जा सके। निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर इसे स्वचालित रूप से एकत्रित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि अनुमानित मतदान प्रतिशत डेटा पहले की तरह हर दो घंटे में प्रकाशित होता रहेगा। इसने कहा, विशेष रूप से, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद, मतदान केंद्र छोड़ने से पहले, मतदाता मतदान डेटा अब पीठासीन अधिकारी द्वारा ईसीआईएनईटी में दर्ज किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और यह सुनिश्चित होगा कि मतदान समाप्त होने के बाद नेटवर्क कनेक्टिविटी के अधीन मतदान का अनुमानित प्रतिशत अद्यतन मतदाता मतदान ऐप पर निर्वाचन क्षेत्रवार उपलब्ध हो।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!