देश

INS Mormugao: आज समंदर में उतरेगा भारत का 'विध्वंसक', कांपेगा चीन-पाकिस्तान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 18, 2022, 07:55 AM IST

INS Mormugao: समंदर में बढ़ती देश की उस ताकत की जिसे देख कर हर देशवासी का सीना गर्व से फूल जाएगा और दुश्मन दुबक जाने को मजबूर हो जाएंगे। दुश्मनों का काल यानि INS मोरमुगाओ आज भारतीय नौसेना में शामिल होगा। INS मोरमुगाओ के नेवी में शामिल होने से समंदर में भारत की ताकत पहले से और ज्यादा बढ़ जाएगी।

चीन (China) विवाद के बीच समंदर में भारत (India) के नए शहंशाह की एंट्री होने वाली है। देश के नए विध्वंसक ने दुश्मनों की नींद उड़ा दी है। भारत के नए वॉरशिप (Warship) को देख चीन और पाकिस्तान बौखला उठे हैं। दोनों की रातों की नींद उड़ गई है।आज इंडियन नेवी (Indian Navy) में वो नगीना शामिल हो रहा है जो पलक झपकते ही दुशमनों के किले को भेद देगा। मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर (Rocket Launcher) से लैस INS मोरमुगाओ अब आज भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज मुंबई में INS मोरमुगाओ को इंडियन नेवी में कमीशन करेंगे।

स्वदेशी निर्मित

विध्वंसक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के 'वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो' ने डिजाइन किया है। इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने किया गया है। आईएनएस मोरमुगाओ का नाम पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। आईएनएम मोरमुगाओ पिछले साल 19 दिसंबर को पहली बार समुद्र में उतरा था,इसी दिन गोवा में पुर्तगाली शासन से मुक्ति पाने के 60 साल पूरे हुए थे। मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से लैस INS Mormugao के नौसेना में शामिल होने से भारत की ताकत हिंद महासागर में और बढ़ जाएगी। मोरमुगाओ दुश्मन के जहाज को पलक झपकते ही तबाह कर देगा।

INS Mormugaoकी खूबियां

  • आईएनएस मोरमुगाओ भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है।
  • इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है और इसका वजन 7,400 टन है।
  • ये जहाज चार शक्तिशाली गैस टर्बाइन से लैस है।
  • और 30 समुद्री मील से ज्यादा की गति से चल सकता है।
  • आईएनएस मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है।
  • इसमें इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है।
  • 127 मिलीमीटर गन से लैस आईएनएस मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।
  • इस पर एके-630 एंटी मिसाइल गन सिस्टम लगा है।
  • साथ ही ये एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से लैस है।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बनाया गया।
  • ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों तथा इस्राइल के रडार एमएफ-स्टार से लैस है।

मजबूत होगी भारत की स्थिति

हिंद महासागर में चीन वक्त वक्त पर भारत के खिलाफ अपनी चाल चलता रहता है। लेकिन अब उसकी हर चालबाजी और धोखेबाजी का माकूल जवाब मिलना तय है क्योंकि INS मोरमुगाओ से ना सिर्फ इंडियन नेवी की ताकत में इजाफा होगा.. बल्कि दुश्मन देशों से समुद्री सुरक्षा में भी बेहद मजबूती मिलेगी।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित