देश

अब ड्रैगन की हर चाल पर भारत की रहेगी नजर, पूर्वी लद्दाख-सिक्किम से सटे चीन की सीमा पर ड्रोन तैनात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2022, 11:41 PM IST

चीन के साथ लगती सीमा पर तनाव हमेशा बना रहता है। चीन अपने साइड लगातार सैन्य सुविधा का विस्तार कर रहा है। भारत भी पीछे नहीं है। टैंकों, तोपों और लड़ाकू विमानों के बाद अब भारत ने ड्रोन को तैनात करने का फैसला किया है। इससे भारत चीन की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

Image

चीन से सटी सीमा पर भारत ने तैनात किया ड्रोन

Photo : iStock

चीन (China) से लगती सीमा पर भारत ने ड्रैगन की हर चाल पर नजर रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) और सिक्किम (Sikkim) से लगी सीमा पर अब ड्रोन को तैनात कर दिया है। ड्रोन के सहारे भारत अब चीन की हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी हिस्से में ईस्ट लद्दाख और सिक्किम सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर नए ड्रोन तैनात किए हैं।ये ड्रोन 48 घंटे तक मिशन को अंजाम दे सकते हैं। इन ड्रोनों को पकड़ पाना भी आसान नहीं है। बताया जा रहा है कि नए ड्रोन मारक क्षमताओं से लैस नहीं हैं, लेकिन ये अपग्रेड किए जा सकते हैं।

अभी ड्रोन के दो स्क्वाड्रन तैनात किए गए हैं। एक स्क्वाड्रन पूर्वी लद्दाख सेक्टर के करीब और दूसरा चिकन नेक सेक्टर के करीब तैनात किया गया है। बाद में जरूरत के हिसाब से यहां और ड्रोन तैनात किए जा सकते हैं। इसके साथ ही भारत अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता पर भी काम कर रहा है। जिसके तहत भारतीय सेना इजरायली ड्रोन 'हेरोन' के अपने मौजूदा बेड़े को बेहतर संचार सुविधाओं और मिसाइलों के साथ अपग्रेड करेगी। इसके बाद ये ड्रोन लंबी दूरी से दुश्मन के ठिकानों को निशाना बना सकने में सक्षम होंगे।

बता दें कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक एलएसी के पार चीनी सैन्य गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। 2020 में गालवान झड़प के बाद सेना ने अपनी क्षमताओं को कई गुना बढ़ा लिया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article