राहुल बोले, भाजपा-आरएसएस हमेशा झुकते हैं
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यहां कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र जी ने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया - इतिहास गवाह है, यही भाजपा-आरएसएस का चरित्र है, वे हमेशा झुकते हैं।
उन्होंने कहा, मैं भाजपा-आरएसएस के लोगों को जानता हूं, अगर आप थोड़ा भी दबाव डालते हैं और उन्हें हल्का धक्का देते हैं, तो वे डर के मारे भाग जाते हैं। राहुल ने कहा कि भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ दिया।
कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां महाशक्तियों से लड़ते हैं
उन्होंने कहा, कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां महाशक्तियों से लड़ते हैं, वे कभी नहीं झुके। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान कोई फ़ोन कॉल नहीं आया। भले ही सातवां बेड़ा, हथियार और एक विमानवाहक पोत आ गया था, लेकिन इंदिरा गांधी ने आत्मसमर्पण नहीं किया और कहा कि वह जो चाहेंगी, करेंगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, (महात्मा) गांधी, (जवाहरलाल) नेहरू और (वल्लभ भाई) पटेल ने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया, उन्होंने महाशक्तियों से लड़ाई लड़ी।
