देश

हवाई यात्रियों को लगा बड़ा झटका! 10,000 रुपये तक महंगी हुई IndiGo की फ्लाइट; अब देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

IndiGo Price Hike: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी।

Image

हवाई सफर अब हो गया महंगा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

IndiGo Price Hike: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को अचानक बड़ा फैसला लिया है। इंडिगो ने बताया कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद दो अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी। ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं।

सरकार का आंशिक बढ़ोतरी का ऐलान

एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही है। घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 275 रुपये से 950 रुपये के बीच होगा।

कितनी महंगी होंगी घरेलू उड़ानें

दूरीअतिरिक्त पैसा
0 – 500 किलोमीटर275
501 – 1,000 किलोमीटर400
1001 – 1,500 किलोमीटर600
1501 – 2,000 किलोमीटर800
2,000 किलोमीटर से ज्यादा पर950

हवाई सफर हो गया महंगा

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ''इंडिगो ने अलग-अलग यात्रा दूरियों के हिसाब से अपने घरेलू ईंधन शुल्क को फिर से निर्धारित किया है।'' अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हवाई यात्रियों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में, दूरी के आधार पर ईंधन शुल्क 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक होगा। बयान में कहा गया, ''अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए पिछले महीने में एटीएफ की कीमतें दोगुनी से अधिक हो गई हैं, जिसके चलते इन मार्गों पर एयरलाइन की परिचालन लागत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।'' ये संशोधित शुल्क दो अप्रैल को रात 00:01 बजे से लागू होंगी।\

IndiGo ने जारी किया बयान

इंडिगो ने कहा, ''ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि की पूरी भरपाई के लिए किराए में भारी संशोधन की आवश्यकता थी, लेकिन ग्राहकों पर पड़ने वाले बोझ को ध्यान में रखते हुए इंडिगो ने इसका छोटा हिस्सा ही उन पर डाला है।'' एयरलाइन ने ईंधन शुल्क के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद भी जताया है। एयरलाइन ने समय पर हस्तक्षेप के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसके बिना ईंधन की बढ़ती लागत के कारण घरेलू हवाई यात्रा गंभीर रूप से प्रभावित होती।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article