देश

India's Got Latent Row: कॉमेडियन समय रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का मिला समय

Samay Ranveer Controversy: मुंबई पुलिस ने कहा कि समय रैना के वकील के अनुरोध पर यह विस्तार दिया गया है, मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन समय रैना को यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित जांच में उनके सामने पेश होने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है।

Image

कॉमेडियन समय रैना

Samay Raina news: मुंबई पुलिस पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया का पता नहीं लगा पा रही है क्योंकि उसका फोन बंद है, जबकि कॉमेडियन समय रैना को उसके यूट्यूब शो में की गई विवादास्पद टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 10 मार्च तक पेश होने के लिए कहा गया है। माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की व्यापक स्तर पर आलोचना हो रही है। इस सिलसिले में देश भर में कई स्थानों पर इलाहाबादिया एवं अन्य के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पॉडकास्टर ने यह विवादित टिप्पणी रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की थी।

अधिकारी ने बताया कि खार पुलिस इलाहाबादिया से संपर्क नहीं कर पाई है क्योंकि उसका फोन बंद है। उन्होंने बताया कि रैना के वकील ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर और वक्त मांगा है क्योंकि उनका मुवक्किल फिलहाल अमेरिका में है।वकील के अनुरोध पर पुलिस ने रैना को बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च तक का वक्त दिया है।

पुलिस ने पॉडकास्टर के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया

इलाहाबादिया ने पहले खार पुलिस से अनुरोध किया था कि वह उसका बयान उसके आवास पर ही दर्ज कर ले लेकिन पुलिस ने पॉडकास्टर के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था।पुलिस शुक्रवार को वर्सोवा इलाके में उसके फ्लैट पर गई, लेकिन वह बंद मिला।मुंबई पुलिस ने भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी और इलाहाबादिया के मैनेजर समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि, शहर की पुलिस ने इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

50 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस संबंध में दर्ज मामले के सिलसिले में कम से कम 50 लोगों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने शो में हिस्सा लिया था। अभिनेता रघु राम ने बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। वह रैना के शो की जूरी में शामिल थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article