देश

Operation Sindhu: ईरान से लौटे भारतीयों ने 'ऑपरेशन सिंधु' और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

लखनऊ के रहने वाले एक शख्स जो पिछले 22 दिनों से ईरान में थे, उन्होंने कहा कि जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया, तो भारतीय दूतावास लगातार हमारे संपर्क में रहा। उन्होंने हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की, हमें भोजन और दवाइयां मुहैया कराईं। हम वास्तव में आभारी हैं।

Image

ऑपरेशन सिंधु

Operation Sindhu News: भारत सरकार की ओर से 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने का काम जारी है। इस बीच, सोमवार को ईरान से सकुशल वतन वापसी करने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारत लौटे एक नागरिक ने कहा कि हम ईरान में बहुत मुश्किल में थे। मैं मोदी सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

तनावपूर्ण परिस्थितियों का वर्णन करते हुए एक छात्र ने कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन भारतीय दूतावास ने हमारा पूरा साथ दिया। हमें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और हमारी वापसी की व्यवस्था भी बेहतरीन थी।

'हमारे प्रधानमंत्री मोदी वाकई महान हैं'

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हमारे लिए भारत से बेहतर कुछ नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी वाकई महान हैं। एक अन्य ने कहा कि ईरान में लगातार बमबारी से स्थिति भयावह थी। इसके बावजूद भारत सरकार ने उचित व्यवस्था की। प्रधानमंत्री मोदी ने हम सभी का ख्याल रखा।

' सरकार ने शानदार काम किया'

एक अन्य भारतीय नागरिक ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने शानदार काम किया, ईरान से हमें लेने से लेकर घर वापस लाने तक। भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में था। मैं बहुत आभारी हूं। सोमवार को 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत 285 भारतीय नागरिकों का एक और जत्था सुरक्षित रूप से नई दिल्ली पहुंचा है। जिससे ईरान से निकाले गए लोगों की कुल संख्या 1,713 हो गई।

'हमारा देश महान, हमारा हिंदुस्तान महान'

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले गए एक भारतीय महिला नागरिक ने कहा, 'हमारा देश महान, हमारा हिंदुस्तान महान' ईरान से लौटे एक भारतीय नागरिक ने कहा, 'ईरान में भारतीय दूतावास ने अद्भुत काम किया है।' एक भारतीय नागरिक ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारी सरकार ने हमें उससे कहीं अधिक सहायता दी है, जिसकी अपेक्षा एक नागरिक अपनी सरकार से करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील