देश

Operation Sindhu: ईरान से 311 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट पहुंची दिल्ली, अबतक 1400 से अधिक लोग निकाले गये

Operation Sindhu: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 311 भारतीय नागरिक 22 जून को अपराह्न साढ़े चार बजे मशहद से विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,428 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है।

Image

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले जा रहे भारतीय (फोटो-@MEAIndia)

Operation Sindhu: ऑपरेशन सिंधु के दौरान ईरान से भारतीयों का एक और जत्था लेकर फ्लाइट दिल्ली लैंड कर गई है। ईरान से अबतक 1400 से अधिक लोग निकाले जा चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी शहर मशहद से विशेष उड़ान से 311 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं।

300 से अधिक भारतीय पहुंचे दिल्ली

ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी के बाद ईरान एवं इजराइल के बीच बढ़ रहे तनाव के मध्य भारत ने रविवार को ईरान से 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को लाया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी शहर मशहद से विशेष उड़ान से 311 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं। उसने कहा कि इस नये जत्थे के साथ, ईरान से वापस लाये गये लोगों की कुल संख्या अब 1,428 हो गई है।

भारत का ऑपरेशन सिंधु जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 311 भारतीय नागरिक 22 जून को अपराह्न साढ़े चार बजे मशहद से विशेष उड़ान से नयी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1,428 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। भारत ने दोनों देशों के बीच बढ़ती दुश्मनी के मद्देनजर ईरान और इजराइल से भारतीयों को वापस लाने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया था।

किस रूट से निकाले जा रहे भारतीय

भारत ने बुधवार से ईरानी शहर मशहद, अर्मेनियाई राजधानी येरेवन और तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से चार्टर्ड उड़ानों के ज़रिए अपने नागरिकों को निकाला है। ईरान ने मशहद से तीन चार्टर्ड उड़ानों की खातिर शुक्रवार को हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article