देश

दुश्मन का हर दांव होगा बेकार, 'फन' कुचलने के लिए मुस्तैद हैं जवान; भीषण गर्मी भी नहीं तोड़ पाएगी जज्बा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात के भुज और नलिया एयरबेस पर अटैक की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया था लेकिन अब अगर फिर एक बार पाकिस्तान सीमा पर हरकत करे तो भारत की क्या है तैयारी।

Image

हर पल मुस्तैद भारतीय सेना के जवान।

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गुजरात के भुज और नलिया एयरबेस पर अटैक की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया था लेकिन अब अगर फिर एक बार पाकिस्तान सीमा पर हरकत करे तो भारत की क्या है तैयारी ।

हाथों में रॉकेट लॉन्चर के साथ तैनात BSF के जवानों की पैनी नजर दुश्मन के पोस्टों पर है जो महज फेंसिंग से एक किलोमीटर की दूरी पर है। अगर किसी प्रकार की कोई घुसपैठ की कोशिश होती है तो अलग-अलग रॉकेट के जरिए 500 से 1300 मीटर तक दुश्मन की बख्तर बंद गाड़ियों समेत किसी भी हरकत को नाकाम किया जा सकता है। बीएसएफ का स्नाइपर बिना किसी के नजर में आए दुश्मन को या बॉर्डर पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोक सकता है।

47 डिग्री के तापमान में भी जवान मुस्तैद

बंकर के अंदर 47 डिग्री तापमान में कैसे बीएसएफ के जवानों की मुस्तैदी है जो कह रहे है कि पाकिस्तान अगर यहा से बस किसी तरह की कोई हरकत करे अगर एक गोली तक चलाई जाती है तो भारत गोले के साथ साथ एक गोली का जवाब 10 गोलियों से देने के लिए सक्षम है ।

हर पल तैनात, हर पल तैयार

kach india pakistan international border

टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता सैनिकों के साथ।

30 MM AGLऔर मोटार जैसे हथियारों के साथ कैसे यह जवान दिन रात तैयार बैठे है गुजरात पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की पाकिस्तान की तरफ से या आतंकियों की तरफ से कोई हरकत हो तो सीधे जवाबी कार्रवाई कर दुश्मन को खत्म कर पाए।

जीरो लाइन पर 24 घंटे की पेट्रोलिंग

जीरो लाइन पर कैसे दिन रात चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग होती है। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से रिपोर्ट देखिए महज एक किलो मीटर की दूरी पर ही पाकिस्तान की बीओपी तक नजर आती है वहा किस तरह BSF के जवान है तैयार।

आक्रमण करनेवालों का होगा खात्मा

ट्रैकर डॉग, रॉकेट लॉन्चर के साथ BSF की टुकड़ी जो भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिनरात तैनात तो रहते है उन्होंने तक पाकिस्तान को चेताते कहा कि 1971 के बाद गुजरात की सीमा में 2025 में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स भले दिखे हो लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ है और देश पर आंख उठाकर देखने वालो को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर में जैसे सेना की महिला अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। भारत ने पाकिस्तान को महज तीन दिनों में सीजफायर के लिए घुटने टेकने पर मजबूर किया और गुजरात के कच्छ की भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF की नारी शक्ति ने तक दुनिया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि, नए भारत की नारी शक्ति देश भी सुरक्षित रख सकती है बॉर्डर पर तैनात होकर तो साथ साथ घर भी चला सकती है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article