देश

Amrit Bharat Train पुश-पुल तकनीक पर हुई तैयार, सफर के बाद आपको गाड़ी से हो जाएगा प्यार! रेल मंत्री ने गिनाईं ये 10 खासियतें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 25, 2023, 09:48 PM IST

Amrit Bharat Train Latest Update: बकौल केंद्रीय रेल मंत्री, "दुनिया की दो सबसे अहम और प्रचलित तकनीक (ड्रिस्ट्रीब्यूटेड पावर- वंदे भारत और पुश पुल- अमृत भारत) पीएम मोदी के मेक इन इंडिया फ्रेमवर्क के तहत भारत में अपने इंजीनियरों द्वारा बनीं।"

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Amrit Bharat Train Latest Update: पुश पुल टेक्नोलॉजी के तहत बनने वाली नई अमृत भारत ट्रेनें बेहद खास होंगी। ये ढेर सारी सुविधाओं और सहूलियतों से लैस होंगी, जो कि यात्रियों को नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देंगी। सोमवार (25 दिसंबर, 2023) को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की कुछ खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुश-पुल रेक के निरीक्षण के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे वैष्णव ने इस दौरान पत्रकारों को बताया, "वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद पुश-पुल तकनीक पर अमृत भारत ट्रेन तैयार हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे।"

पुश-पुल तकनीक के बारे में वह आगे बोले- अमृत भारत ट्रेन में इस टेक्नोलॉजी की वजह से बेहतर एक्सलरेशन है। यानी कि गाड़ी जल्दी स्पीड पकड़ेगी और वह जल्दी से रुकती भी है। जहां कोई मोड़, ब्रिज या स्टेशन आएगा, तब वह बहुत सारा समय बचाएगी।

बकौल रेल मंत्री, "नई ट्रेन में सेमी-पर्मानेंट कपलर्स लगे हैं, जिससे ट्रेन में झटके नहीं लगते हैं। आपने देखा होगा कि गाड़ी जब स्टार्ट होती है या रुकती है, तब झटके लगते हैं, पर इसमें ऐसा नहीं होगा।"

अमृत भारत ट्रेन में पूरा कवर वेस्टिब्यूल है। गाड़ी जब स्पीड से चलती है, तब हवा अंदर आती है इससे गाड़ी के अस्थिर होने की आशंका रहती है। यही वजह है कि इस गाड़ी फुली कवरर्ड वेस्टिब्यूल रखा गया है, जिससे गाड़ी स्थिर और सुरक्षित रहेगी।

वह आगे बोले- टॉयलेट के डिजाइन में बहुत बड़ा परिवर्तन किया गया है, जिससे पानी के कम से कम इस्तेमाल से वह साफ हो जाए। यही नहीं, यात्रियों के आराम के लिए ऊपर वाली लगेज वाली बर्थ में कुशन लगाया गया है। हर सीट के पास चार्जिंग प्वॉइंट्स भी हैं।

Amrit Bharat Train

Amrit Bharat Train

रेलगाड़ी में दिव्यांगजन के लिए भी अच्छी सुविधा है, जिसके तहत स्पेशल टॉयलेट, चौड़े दरवाजे और अच्छी रैंप डिजाइन की गई है। यही वजह है कि कोच में एक व्हील चेयर आराम से चढ़ाई जा सकेगी।

इंजन में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ड्राइवर की कैब वंदे भारत की तरह साफ-सुथरी रहेगी। ड्राइवर के आराम के लिए एसी भी रहेगा, जबकि उन्हें वाइब्रेशन फील नहीं होगा। ट्रेन में "कवच" प्री-फिटेड है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द