देश

हेलिकॉप्टर से स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल दागने का सफल परीक्षण, रोमांचित कर देगा ये VIDEO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 21, 2023, 01:57 PM IST

इस सफल परीक्षण के बाद समुद्री सीमा की रक्षा में तैनात नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और दुश्मनों को भी करीब आने से पहले कई बार सोचना होगा।

Image

स्वदेशी मिसाइल टेस्ट

Photo : ANI

भारतीय नौसेना और डीआरडीओ ने आज सीकिंग 42B हेलिकॉप्टर से पहली स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना एंटी-शिप मिसाइल का सफलतापूर्वक निर्देशित उड़ान परीक्षण किया। यह विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नौसेना ने समुद्र के बीचोंबीच इस परीक्षण को अंजाम दिया।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हेलिकॉप्टर से ये मिसाइल दागी गई। नौसेना के लिए ये परीक्षण एक और मील का पत्थर साबित होगा। इस सफल परीक्षण के बाद समुद्री सीमा की रक्षा में तैनात नौसेना की ताकत में इजाफा होगा और दुश्मनों को भी करीब आने से पहले कई बार सोचना होगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!