देश

IPL से पहले सट्टेबाजी पर लगाम! सरकार ने ब्लॉक कीं ये 300 साइटें और ऐप्स, अवैध काम करने वालों की बढ़ेगी चिंता

Indian Govt Blocked Betting Apps: 300 अवैध जुआ और सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े उल्लंघनों पर रोक लगाने के व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है।

Image

IPL से पहले सट्टेबाजी पर लगाम! सरकार ने ब्लॉक कीं ये 300 साइटें और ऐप्स

Online Betting ID Ban: देश में अवैध जुआ और सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने ऐसा धंधा कराने वाली 300 वेबसाइटों और एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक की गई साइटें और ऐप ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से संबंधित हैं। ऑनलाइन कैसीनो जो स्लॉट, रूलेट, लाइव डीलर टेबल की सुविधा देते हैं और सट्टेबाजी एक्सचेंज जो P-2-P सट्टेबाजी मार्केटप्लेस की तरह काम करते हैं। इन सबको बंद कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क और असली पैसे वाले कार्ड और कैसीनो गेम ऐप पर भी कार्रवाई की गई है। बताया गया कि सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऐसी 300 वेबसाइटों और एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सूत्रों ने आगे बताया कि अब तक ऐसी लगभग 8,400 वेबसाइटों को ब्लॉक किया जा चुका है, और इनमें से ज्यादातर (लगभग 4,900) वेबसाइटों को ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पारित होने के बाद ब्लॉक किया गया था।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सरकार अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के कामों के खिलाफ अपनी सख्ती बढ़ा रही है। इन पर उपभोक्ता सुरक्षा और वित्तीय जोखिमों से जुड़ी चिंताओं के कारण लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

IPL होने वाला है शुरू

भारत की ही नहीं, दुनिया की सबसे फेमस लीग, क्रिकेट लीग शुरू होने वाली है। 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल का पहला हिस्सा घोषित कर दिया गया है, जबकि दूसरा हिस्सा अभी जारी किया जाना बाकी है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस कारण इसमें देरी हो रही है। वहीं, इन मैचों पर सट्टा भी बहुत लगता है। आज कल इन साइटों पर जाकर पैसे जमा करते हुए लोग Id लेते हैं, जहां वे ये अवैध काम करते हैं। ऐसे सभी काम को रोकने के लिए उन साइटों पर कार्रवाई की गई है।
Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article