देश

US Tariff: ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया-'राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे'

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत सरकार का कहना है कि द्विपक्षीय व्यापार पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ध्यान दिया है सरकार इसके प्रभावों का अध्ययन कर रही है।

Image

भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है (फोटो:PTI)

US Tariff on India: अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बाद भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है, इसे लेकर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है, भारत ने कहा, 'सरकार हमारे किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के कल्याण की रक्षा और संवर्धन को सबसे ज्यादा अहमियत देती है सरकार हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी'

भारत सरकार का कहना है कि 'अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी रखते हुए किसानों, उद्यमियों और एमएसएमई के हितों की रक्षा के लिए सरकार कदम उठाएगी। पिछले कुछ महीनों से भारत और अमेरिका के बीच एक न्यायसंगत, संतुलित और परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ताएं चल रही हैं, हम इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

भारत सरकार ने कहा कि 'सरकार हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी, जैसा कि ब्रिटेन के साथ आर्थिक और व्यापार समझौते सहित अन्य व्यापार समझौतों के मामले में किया गया है'

उसने कहा कि 'सरकार हमारे किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के कल्याण की रक्षा और उसे बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।'

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बाद भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि भारत दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत को अपना 'मित्र' बताया।

अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं

गौर हो कि है कि अमेरिका और भारत एक व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी कोई प्रगति नहीं हुई वहीं अमेरिका की एक टीम अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाली है। डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2025 में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दुनिया में ट्रेड वॉर की शुरुआत हुई है।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!