देश

RIP:'एक्सल' के बाद अब 'Zoom'भी हो गया शहीद , सेना का वो 'जाबांज कुत्ता', जिससे आतंकी भी थरथराते थे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 05:05 PM IST

Army's Assault Dog Zoom Martyr: इंडियन आर्मी का डॉग- जूम (army dog zoom) जिसका 54 एएफवीएच (54 AFVH) में इलाज चल रहा था, दोपहर करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

Image

इंडियन Army का असाल्ट डॉग जूम शहीद हो गया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. भारतीय सेना का असाल्ट डॉग जूम शहीद हो गया है
  2. हाल ही में आतंकियों से लोहा लेते हुए जूम घायल हो गया था
  3. गौर हो कि जूम Belgian Malinois ब्रीड का था

Army's Assault Dog Zoom Martyr in Hospital: इंडियन Army का असाल्ट डॉग जूम शहीद (Assault Dog Zoom Martyr) हो गया है, वो कश्मीर में एक एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक जाहिरा तौर पर यह सुधार कर रहा था और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा था और लगभग 11:45 तक ठीक लग रहा था जब यह अचानक हांफने लगा और फिर वो खत्म हो गया।

भारतीय सेना के लड़ाकू डॉग Zoom ने 13 अक्टूबर 2022 की दोपहर पौने 12 बजे आखिरी सांस ली, गौर हो कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हाल ही में आतंकियों से लोहा लेते हुए भारतीय सेना का कुत्ता जूम घायल हो गया था, उसे दो गोलियां लगी थीं, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका।

गौर हो कि जूम Belgian Malinois ब्रीड का था, और अनंतनाग में एक घर छिपे दो आतंकियों पर घातक हमला किया था, जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था। जूम को 54 एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल (54 AFVH) में भर्ती कराया गया था

लोग उसके सेहतमंद होने की दुआ कर रहे थे

जूम भारतीय सेना के उत्तरी कमांड में स्थित 15वें कॉर्प्स के लिए देश के दुश्मनों से लोहा ले रहा था, उसके घायल होने की बात सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही लोग उसके सेहतमंद होने की दुआ कर रहे थे। लेकिन ऐसा ना हो पाया और जूम बच नहीं पाया, बताते हैं उसकी खास ट्रेनिंग आतंकियों को पकड़ने और मार गिराने के लिए की गई है.

आतंकियों की दो गोलियां जूम को लगीं थीं

जूम ने अनंतनाग में एक घर में छिपे दो आतंकियों पर चुपके से खतरनाक हमला किया था सैनिकों ने जूम को आतंकियों की ओर भेजा, जूम ने भी तेजी से कार्रवाई की इस कार्रवाई से आतंकी हड़बड़ा गए ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसके बाद दो गोलियां जूम को लगीं थीं।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?