देश

IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का विमान क्रैश, AIF के 5 कर्मियों की मौत, हादसे में बचा को-पायलट

IAF Plane Crash: इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन असम में क्रैश कर गया है। भारतीय वायुसेना का यह ट्रांसपोर्ट प्लेन लैंडिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वायु सेना के पांच लोगों की मौत हुई है।

IAF Plane Crash: असम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान (Transport Aircraft) जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत हुई है। वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान रोवरिया इलाके में भारतीय वायु सेना के अड्डे पर उतर रहा था, तभी यह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद में विमान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

आईएएफ ने अपने बयान में कहा कि इस हादसे में को-पायलट बच गया है और उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब सैन्य रसद और सामान ले जाने वाला यह कार्गो विमान जोरहाट एयरबेस पर लैंड करने (उतरने) की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान हादसे को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) ने आधिकारिक बयान जारी किया है। वायुसेना के मुताबिक, "भारतीय वायुसेना का एक An-32 परिवहन विमान आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए एक 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' (जांच समिति) का गठन किया जा रहा है।"

वायुसेना के अधिकारियों ने आगे बताया कि हादसे के तुरंत बाद जोरहाट एयरबेस पर दुर्घटनास्थल पर मुस्तैदी से फायर फाइटिंग ऑपरेशन (आग बुझाने और सुरक्षात्मक कार्य) शुरू कर दिया गया है, जो इस वक्त भी जारी है। मौके पर राहत और बचाव दल स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

पायलट के शहीद होने की आशंका

इस भीषण हादसे में विमान के पायलट के जान गंवाने (शहीद होने) की गंभीर आशंका जताई जा रही है। वायुसेना के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर तुरंत राहत, बचाव और जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वायु सेना ने कहा है कि वह हादसे की वजहों की जांच करेगा।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article