देश

Anju Nasrullah Love Story : अंजू पाकिस्तान में बन गई फातिमा, धर्म बदलकर नसरुल्लाह से किया निकाह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 04:59 PM IST

Anju News : अंजू ने उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। वह ईसाई से मुस्लिम बनी है। निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं।

Anju News : भारतीय महिला अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी की है। निकाह से पहले उसने इस्लाम धर्म अपनाया। साथ ही उसने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। अब वह ईसाई से मुस्लिम बन गई है। निकाह के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। बंदूकों की साए में अंजू का निकाह हुआ। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं।

कहा था-इस बार केवल मिलने आई हूं

यह निकाह सभी को चौंका गया है क्योंकि अंजू कह चुकी है कि वह वैध वीजा के जरिए अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। वह कुछ दिन में भारत लौट आएगी। जिओ टीवी की मुताबिक यह शादी उपेर डिर की एक अदालत में हुआ।

कोर्ट से भारी सुरक्षा के साथ घर गई

रिपोर्ट के मुताबिक मलाकंद डिविजिन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती ने अंजू के निकाह की पुष्टि की है। सत्ती ने कहा कि धर्म परिवर्तन करने के बाद अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। निकाह के बाद अंजू को भारी सुरक्षा के साथ उसके घर भेजा गया।

पिता बोले- बेटी मानसिक रूप से परेशान और सनकी

उन्होंने दावा किया कि वह टेकनपुर नहीं आई क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया नहीं था। वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने बताया कि जब वह तीन साल की थी तब से वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही है। प्रसाद ने कहा कि यह गलत है कि वह किसी को बताए बिना पाकिस्तान चली गई। उसके दो बच्चे हैं और दोनों अपने पिता के साथ हैं। मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गयी। प्रसाद ने कहा कि मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है जबकि बेटी सनकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article