देश

'भारत को लिचिंस्तान में बदल दिया...', बांग्लादेश हिंसा पर बोलते-बोलते महबूबा मुफ्ती ने की विवादित टिप्पणी

Mob Lynching: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को देश में बढ़ती हिंसा और हत्या की घटनाओं का हवाला देते विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत धीरे-धीरे 'लिंचिस्तान' बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब लिंचिंग होती है तो यह 'अखलाक' से शुरू होती है और रुकती नहीं है।

Image

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Mob Lynching: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को देश में बढ़ती हिंसा और हत्या की घटनाओं का हवाला देते विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत धीरे-धीरे 'लिंचिस्तान' बनता जा रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब बांग्लादेश में हमारे कुछ हिंदू भाइयों को पीट-पीटकर मार डाला गया तो बहुत शोर-शराबा हुआ, लेकिन जब हमारे अपने देश में लिंचिंग होती है तो यह 'अखलाक' से शुरू होती है और रुकती नहीं है।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा की घटनाओं का अंत होना चाहिए और सभी समुदायों को पहले की तरह एक साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "सांप्रदायिक सद्भाव का सबसे अच्छा उदाहरण जम्मू कश्मीर है, जहां लोग कंधे से कंधा मिलाकर रहते हैं।"

'कठिन दौर से गुज रहे जम्मू-कश्मीर के लोग'

महबूबा ने कहा कि 'कठ बात' लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि वे घुटन महसूस कर रहे हैं और अपनी राय व्यक्त करने में असमर्थ हैं। यह उनके लिए अपनी आवाज उठाने का एक मंच है।"

सामान्य वर्ग के छात्रों द्वारा आरक्षण नीति के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने पूछा, "उन्हें (छात्रों को) शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?"

अधिकारियों ने रविवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी समेत कई नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया ताकि उन्हें जम्मू कश्मीर में मौजूदा आरक्षण नीति के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि महबूबा की बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती, श्रीनगर के सांसद रुहुल्लाह मेहदी, पीडीपी नेता वहीद पारा और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद मट्टू को नजरबंद कर दिया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article