देश

'पहले अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करो, नसीहत बाद में', बंगाल हिंसा पर भारत ने बांग्लादेश को लगाई कड़ी फटकार

India raps Bangladesh : वक्फ संशोधन कानून पर हुई हिंसा पर बांग्लादेश के बयान को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने पड़ोसी देश के इस बयान को 'अज्ञानता से परिपूर्ण' और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार से ध्यान भटकाने वाले बताया है।

Image

बांग्लादेश को भारत ने लगाई फटकार।

India raps Bangladesh : वक्फ संशोधन कानून पर हुई हिंसा पर बांग्लादेश के बयान को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने पड़ोसी देश के इस बयान को 'अज्ञानता से परिपूर्ण' और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार से ध्यान भटकाने वाले बताया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव गुरुवार को भारतीय अधिकारियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने बंगाल हिंसा से प्रभावित मुस्लिमों की सुरक्षा देने की मांग की। बीते दिनों मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए।

बांग्लादेश के इस बयान को खारिज करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश को बे-वजह की बयानबाजी करने से हिदायत दी और उसे अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करने की बात कही।

बेवजह की बयानबाजी न करे बांग्लादेश-भारत

जायसवाल ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं पर बांग्लादेश की तरफ से जो बयान आया है, हम उसे खारिज करते हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा और अत्याचार पर भारत ने जो चिंता जताई है वह बयान उसी के जवाब में दिया गया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा करने वाले सड़कों पर आजादी के साथ घूम रहे हैं। इस तरह बेवजह की बयानबाजी करने के बजाय बांग्लादेश के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हितों की सुरक्षा करे।'

इसलिए वापस ली गई पारगमन सुविधा

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीसरे देशों को निर्यात के लिए बांग्लादेश को दी गई पारगमन (ट्रांसशिपमेंट) सुविधा वापस लेने का उसका निर्णय ढाका द्वारा उठाए गए कुछ कदमों के जवाब में लिया गया था, जिससे द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हुआ था। भारत ने ढाका द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन समझा जाता है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा भारतीय धागे के आयात पर रोक लगाने तथा तीन बंदरगाहों को बंद करने के निर्णय के कारण पारगमन सुविधा वापस ले ली गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम एक लोकतांत्रिक, समावेशी और समृद्ध बांग्लादेश के पक्ष में हैं। जहां तक व्यापार मुद्दों का सवाल है, पिछले सप्ताह हमने पारगमन सुविधा के संबंध में घोषणा की थी।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ

Jantar Mantar Protest: पुलिसकर्मी से मारपीट पर FIR की तैयारी, राहुल-प्रियंका रिहा, जानें विपक्ष के प्रदर्शन में दिनभर में क्या-क्या हुआ