देश

समुद्री लुटेरों की अब खैर नहीं, अरब सागर में भारत ने तैनात कर दिए 10 से ज्यादा युद्धपोत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 01:33 PM IST

Indian Navy warships in Arab Sagar: इससे पहले अरब सागर में अपने व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों के बाद भारत ने लंबे दूरी तक निगरानी करने वाले और टोही विमान पी-8I के अलावा युद्धपोत आईएनएस मोरमुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात कर दिया।

Image

अरब सागर में समुद्री लुटेरों के खतरे बढ़े हैं।

Photo : PTI

Indian Navy warships in Arab Sagar: अरब सागर में समुद्री सुरक्षा को और पुख्ता करने के इरादे से भारत ने अरब सागर में अपने 10 से ज्यादा युद्धपोतों को उतार दिया है। अत्याधुनिक हथियारों एवं तकनीक से लैस ये युद्धपोत समुद्री रास्ते में समुद्री लुटेरों एवं ड्रोन हमलों से मालवाहक जहाजों की सुरक्षा करेंगे। ये युद्धपोत अदन की खाड़ी में उत्तर से लेकर मध्य अरब सागर के पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।

अरब सागर में मालवाहक जहाजों पर बढ़े हैं हमले

खास बात यह है कि अदन की खाड़ी में समुद्री मालवाहक जहाजों की सुरक्षा एवं अभियानों का दायित्व भारत अकेले उठा रहा है। दरअसल, अमेरिका ने गत दिसंबर में लाल सागर में अपनी अगुवाई में 'ऑपरेशन प्रास्पेरिटी गार्डियन' समुद्री सुरक्षा अभियान लॉन्च किया। इसमें कई देश शामिल हैं लेकिन भारत इसमें शामिल नहीं हुआ। लाल सागर में बीते दिनों यमन के हूती विद्रोहियों ने मालवाहक एवं सैन्य जहाजों को निशाना बनाकर हमले किए। इसके बाद इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के स्तर में वृद्धि की जा रही है।

नौसेना ने अपनी मौजूदगी बढ़ाई

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अरब सागर में समुद्री लुटेरों की सक्रियता एवं ड्रोन हमलों के बाद इलाके में युद्धपोतों की गश्ती बढ़ी है, इसे देखते हुए भारतीय नौसेना भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। अधिकारी ने कहा, 'समुद्री लुटेरों एवं ड्रोन हमलों दोनों खतरों से निपटने एवं निगरानी बढ़ाने के लिए पूरे क्षेत्र में भारतीय युद्धपोतों की तैनाती कर दी गई है। युद्धपोतों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य अरब सागर के हालात में स्थायित्व लाना और सामुद्रिक सुरक्षा बढ़ाना है।'

मार्कोस कमांडो को देख भागे लुटेरे

इससे पहले अरब सागर में अपने व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों के बाद भारत ने लंबे दूरी तक निगरानी करने वाले और टोही विमान पी-8I के अलावा युद्धपोत आईएनएस मोरमुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात कर दिया। यही नहीं गत चार जनवरी को भारतीय नौसेना ने सोमालिया तट पर हाईजैक किए गए जहाज को समुद्री लुटेरों से छुड़ा लिया। हाईजैक की खबर मिलने के बाद नौसेना ने आईएनएस चेन्नई से मार्कोस कमांडो को रवाना किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article