देश

इंडिया गठबंधन की रणनीति: मानसून सत्र में पहलगाम, ट्रंप के दावे और बिहार SIR को प्रमुखता से उठाने का ऐलान

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कुछ अन्य नेता शामिल हुए।

Image

संसद के मानसून सत्र को लेकर इंडिया गठबंधन की रणनीति (File photo- PTI)

INDIA Bloc Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 24 दलों के प्रमुख नेताओं ने संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को फैसला किया कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले, ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोके जाने, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावे, बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कई अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने इस मांग पर भी सहमति जताई कि पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। विपक्षी गठबंधन के दलों के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन बैठक की और उन्होंने तय किया कि जल्दी ही वे एकसाथ मौजूद रहकर बैठक करेंगे।

बैठक में शामिल हुए ये बड़े नेता

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कुछ अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल नहीं हुए, हालांकि उनके स्थान पर अभिषेक बनर्जी और तिरुचि शिवा ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्य रूप से 8 मुद्दे सामने आए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले अपनी बात रखी और फिर उनके स्थान पर रामगोपाल यादव बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, बैठक में देश से जुड़े विषयों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें हम संसद सत्र के दौरान उठाएंगे। सभी की सहमति के साथ इस बैठक में मुख्य रूप से 8 मुद्दे सामने आए हैं। पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, युद्धविराम और ट्रेड को लेकर ट्रंप के बयान, बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटबंदी, विदेश नीति का विषय (पाक, चीन, गाजा), परिसीमन और देश में दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला हुआ।’’

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा जैसे कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

तिवारी ने इस बात पर जोर दिया, मोदी सरकार जिस तरह से देश के हितों की अनदेखी कर रही है, उसके खिलाफ हम सभी एकजुट होकर लोकतांत्रिक ढंग से सदन में अपने विषय उठाएंगे। हम चाहेंगे कि संसद चले और मोदी सरकार हमारे सवालों का जवाब दे। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व ने इन प्रमुख मुद्दों का उल्लेख किया और कहा कि इन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बैठक में कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला खुफिया विफलता का परिणाम था और भारत की विदेश नीति का क्षरण हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि खुफिया विफलता के बावजूद आईबी प्रमुख को सेवा विस्तार क्यों दिया गया? क्या मजबूरी थी?

आप ने दिया गठबंधन को झटका

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पुनरीक्षण की कवायद पिछले दरवाजे से एनआरसी लागू करने का प्रयास है। बैठक में कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति शेखर यादव के मामलों को भी उठाया जाएगा। पहले यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग पर होनी थी, लेकिन कुछ प्रमुख नेताओं की दिल्ली में अनुपलब्धता के कारण यह बैठक डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई। इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक लंबे समय बाद हुई है। इस बैठक से एक दिन पहले शुक्रवार को गठबंधन को उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है और इसका नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया था।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान शुक्रवार को केरल में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा वामपंथियों और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना का मुद्दा भी उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक, भाकपा नेता डी. राजा ने गांधी का जिक्र किए बिना यह मुद्दा उठाया और कहा कि वामपंथियों के खिलाफ इस तरह के बयान से देश भर में उनके कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाता है और इनसे बचना चाहिए। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग के अलावा किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों को उठाने का भी संकल्प जताया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पहले थे मुख्यमंत्री अब बने छात्र, आम स्टूडेंट की तरह सेंटर पर परीक्षा देते नजर आए चरणजीत सिंह चन्नी

पहले थे मुख्यमंत्री अब बने छात्र, आम स्टूडेंट की तरह सेंटर पर परीक्षा देते नजर आए चरणजीत सिंह चन्नी

'ये देशद्रोही लोग हमें सिखाएंगे वंदे मातरम', पवन खेड़ा का BJP पर तीखा हमला, राष्ट्रगीत पर तेज हुई जुबानी जंग

'ये देशद्रोही लोग हमें सिखाएंगे वंदे मातरम', पवन खेड़ा का BJP पर तीखा हमला, राष्ट्रगीत पर तेज हुई जुबानी जंग

न आपत्तिजनक तस्वीर और न बैनर...पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 30 शर्तों के साथ मिली मंजूरी

न आपत्तिजनक तस्वीर और न बैनर...पुणे में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को 30 शर्तों के साथ मिली मंजूरी

अरुणाचल में 60 किमी घुसपैठ की खबर झूठ, भ्रम फैलाकर सेना का मनोबल न गिराएं... बोले किरेन रिजिजू

अरुणाचल में 60 किमी घुसपैठ की खबर झूठ, भ्रम फैलाकर सेना का मनोबल न गिराएं... बोले किरेन रिजिजू

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की

आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने होर्मुज में खोला एक गुप्त कॉरिडोर...दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा बैरिकेड हटाए गए, RSS पर प्रतिबंधों की मांग की