देश

वैशाली में पत्नी ने पति संग खेली खून की होली, ईंट और पत्थर से कूच-कूच कर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime: बिहार के वैशाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां पर पत्नी ने अपने ही पति की ईट और पत्थरों से कूच कूच हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Image

पत्नी ने की पति की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Crime: बिहार के वैशाली के हाजीपुर में एक पत्नी ने पति संग खून की होली खेली। जानकारी के अनुसार, पत्नी ने ईंट पत्थर से पति का सिर कूच डाला। महिला ने धारदार हथियार से पति का गला काटा और फिर पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। बताया जा रहा है कि मिथिलेश पासवान ने अपनी पत्नी प्रियंका को उसके आशिक के साथ बात करते देखा और पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। पति ने पत्नी के बातचीत को लेकर के आपत्ति जताई और आज के बाद ऐसा नहीं होने का हिदायत दिया। परिवार वालों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला को शांत करा दिया। आशिक से बात करने की मनाही को लेकर नाराज पत्नी ने बंद कमरे में पति के सिर पर जोरदार हमला कर लहुलुहान कर दिया। फिर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। चीखने चिल्लाने के बाद घर के लोग ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो? पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला लोगों ने जबरन दरवाज़ा खोलकर जब अंदर देखा तो हैरान रह है। मिथलेश पासवान की लहूलुहान डेड बॉडी बिस्तर पर पड़ी हुई थी और पत्नी प्रियंका भागने का प्रयास कर रही थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दी गई है। पूरे मामले को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article