देश

रायगढ़ में PM बोले-देश के पावर हाउस की तरह है छत्तीसगढ़, लिखी जा रही रेलवे की नई गाथा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 14, 2023, 06:14 PM IST

PM Modi Raigarh Rally : लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि यहां 10 में से एक व्यक्ति सिकल सेल से पीड़ित था और इन लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों को हमने देखा है। देव ने कहा, 'मेरा अनुभव रहा है कि केंद्र ने कभी छत्तीसगढ़ से पक्षपात नहीं किया।

PM Modi Raigarh Rally : लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'इन दिनों देश में उत्सव जैसा माहौल है। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा है जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया। जी-20 सम्मेलन का भी यहां सफल आयोजन हुआ। यह सब 140 करोड़ लोगों के कठिन परिश्रम का नतीजा है।' कुछ दिनों पहले जी-20 सम्मेलन के लिए भारत आने वाले नेता देश में हुए विकास को देखकर हैरत में पड़ गए। देश में प्रत्येक राज्य एवं क्षेत्र को विकास में समान भागीदारी मिल रही है। छत्तीसगढ़ देश में विकास के पावर हाउस की तरह है। बीते नौ वर्षों में छत्तीसगढ़ के बहुआयामी विकास के लिए हमने काम किया। आज रेलवे के क्षेत्र में राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

रायगढ़ में विकास की परियोजनाओं की शुरुआत

लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि यहां 10 में से एक व्यक्ति सिकल सेल से पीड़ित था और इन लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों को हमने देखा है। देव ने कहा, 'मेरा अनुभव रहा है कि केंद्र ने कभी छत्तीसगढ़ से पक्षपात नहीं किया। राज्य सरकार के रूप में काम करते हुए हमने जब भी केंद्र से मदद मांगी तो वहां से हमें कभी इंकार नहीं मिला।' इससे पहले पीएम ने रायगढ़ में विकास की कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

सीएम शिवराज के साथ किया रोड शो

पीएम आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। गुरुवार सुबह उन्होंने एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ रोड शो किया। बीना में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनानत बयान पर 'INDIA' गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विपक्ष के ये लोग सनातन धर्म को मिटाना चाहता हैं। इनसे हमें सतर्क रहना होगा। इन्होंने हमारी संस्कृति पर हमला करने की रणनीति बनाई है। हमें सतर्क रहते हुए इनके मंसूबों को नाकाम करना होगा।' पीएम ने कहा कि इस सनातन धर्म ने ही स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी।

'INDIA' गठबंधन के पास कोई नेता नहीं-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के लोग आज खुले तौर पर सनातन धर्म को निशाना बना रहे हैं। कल ये हमले और तेज करेंगे। इसलिए देश के सनातनियों को इनसे सावधान रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा।'इंडिया' गठबंधन पर तंज कसते हुए पीएम ने आगे कहा कि इनके पास कोई नेता नहीं है। इनका एजेंडा सनातन धर्म को तहस-नहस करने का है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article