देश

सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता, मैंने जो कहा, वह सच है...भाषणों का हिस्सा हटाए जाने पर राहुल का पलटवार

लोकसभा में दिए गए राहुल के भाषणों का वो हिस्सा हटा दिया गया है जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई थी। स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर राहुल की कई टिप्पणियां हटाई गई हैं।

Image

राहुल गांधी

Photo : ANI

Rahul Gandhi: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण का कुछ हिस्सा हटाए जाने पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया है। लोकसभा में अपने भाषण के कुछ हिस्सों को हटाए जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी की दुनिया में सच्चाई को मिटाया जा सकता है। लेकिन वास्तव में सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता। मुझे जो कहना था, मैंने कहा, वह सच है। वे जितना चाहें उतना मिटा सकते हैं। सत्य तो सत्य है।

राहुल ने बोला सरकार पर हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। उन्होंने भाजपा पर युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने का आरोप भी लगाया।

भाषणों का कुछ हिस्सा हटाया गया

हालांकि, लोकसभा में दिए गए राहुल के भाषणों का वो हिस्सा हटा दिया गया है जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई थी। स्पीकर ओम बिरला के निर्देश पर राहुल की कई टिप्पणियां हटाई गई हैं। इनमें हिंदुओं के लेकर बयान, आरएसएस पर बयान को हटाया गया है। बता दें कि राहुल ने कहा था कि हिंसा फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू नहीं हैं। कोई हिंदू ऐसा काम कर ही नहीं सकता। बता दें कि बतौर नेता विपक्ष राहुल गांधी का सदन में यह पहला भाषण था। राहुल के इन्ही हमलों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बीच में ही उठकर कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना...यह बहुत गंभीर विषय है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह