देश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तमंचे के दम पर जिहादी एजेंडा !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:27 PM IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र का आरोप है कि तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर सुर्खियों में एएमयू
  • जबरन पाकिस्तान जिंदाबाद नारे का मामला
  • पीड़ित छात्र ने की शिकायत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। एक छात्र (साहिल कुमार) ने आरोप लगाया है कि उसे तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाया गया। जोर जबरदस्ती कर कलावा उतारने के लिए कहा था। यहीं नहीं उसकी बहन को हिजाब पहनने की धमकी दी गई। इस तरह की जानकारी आने के बाद माहौल गरम है। साहिल के मुताबिक यह पूरा वाक्या 3 अक्टूबर का है। वो किसी काम से प्राक्टर ऑफिस गया था। ऑफिस के करीब दो लड़के आए और करने लगे कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाओ। जब उसने ऐसा करने से मना किया को तमंचे से धमकी दी गई है। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा

छात्र का कहना है कि उसे तरह तरह से परेशान किया गया। उसने जब पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से इनकार किया तो उसे धमकी दी गई। इस विषय पर जब समाजवादी पार्टी नेता से पूछा गया तो उन्होंने फोन काट दिया। वो कह रहे थे कि जानबूझकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बदनाम किया जाता है। हाल फिलहाल के दिनों में इस तरह की कोशिश कुछ अधिक ही की गई है। सवाल यह है कि आखिर वो कौन लोग हैं जो इस तरह के माहौल का निर्माण कर रहे हैं। क्या यह किसी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है ताकि शिक्षा केंद्रों के जरिए आम लोगों के बीच विषवमन के प्रयास को और तेज किया जाए।

विश्वविद्यालय को किया जा रहा है बदनाम

इस विषय पर समाजवादी पार्टी के नेता अरशद चांद ने कहा कि अगर इस तरह की घटना सामने आई है तो वो उसकी निंदा करते हैं। इस तरह की कृत्य गलत है। सक्षम अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन सच यह भी है कि हाल के दिनों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की गई है। वो यह चाहते हैं कि जो लोग इस तरह के कृत्य में दोषी हों उनके खिलाफ कार्रवाई हो। लेकिन विश्वविद्याल को बदनाम करने का अधिकार किसी को नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article