Weather Forecast: तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक (Karnataka) के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून (Northeast Monsoon) की वजह से आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून की बारिश (Rain) 29 अक्टूबर के आसपास दक्षिणपूर्व प्रायद्वीपीय भारत में शुरू होने की संभावना है।
यहां हो सकती है बारिश
बंगाल की खाड़ी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में उत्तर-पूर्वी हवाओं के आने की संभावना के साथ 29 अक्टूबर, 2022 से बारिश होने की संभावना है। यह बारिश दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक हो सकती है। 28 अक्टूबर से लेकर 01 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कड़ने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा, अंडमान और निकोबार आयलैंड में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर और 01 नवंबर, 2022 को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की हल्की / मध्यम बारिश हो सकती है।अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
इस बार मानसूनी सीजन में कम हुई बारिश
वहीं उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट आने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों के गरम कपड़े निकलने शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में इस साल मानसूनी सीजन (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान कम बारिश हुई लेकिन अक्टूबर के पहले हफ्ते के दौरान हुई बारिश से तापमान में एकदम गिरावट आई। अक्टूबर के दौरान उत्तर भारत में ठीक-ठीक बारिश हुई जिस वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ।
