IMD Alert: अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कड़के की ठंड जारी रहेगी। दिल्ली में तापमान पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने रोजाना बुलेटिन में कहा कि 15 जनवरी तक पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
शुक्रवार को मौसम (Shukrawar ka Mausam)
शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़ में व 15 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सर्द दिन से लेकर भीषण सर्द दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली में शुक्रवार को मौसम (Delhi Shukrawar ka Mausam)
आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक और सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।
