देश

'Namo Bharat Train'में आपका महंगा सामान छूट गया तो... 'नो टेंशन', मदद के लिए बैठे हैं ये

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों में छूटी और खोई वस्तुओं को यात्रियों तक वापस पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद स्टेशन पर 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर बनाया है।

Image

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन

Delhi-Ghaziabad-Meerut Namo Bharat Corridor: इस सेंटर की मदद से अब तक यात्रियों द्वारा भूली गई 160 से अधिक मूल्यवान वस्तुएं वापस लौटाई गई हैं, जिनमें महंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन, रिस्ट-वॉच, एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट्स, कैश-युक्त वॉलेट्स, इयर बड्स, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग्स, आईपैड, कार और बाइक की चाबियां, किताबें और कपड़ों समेत अन्य सामान शामिल हैं।

नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। सेवाओं में विस्तार के साथ वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक नमो भारत सेवाएं उपलब्ध हैं। नमो भारत सेवाएं शुरू होने से लेकर अब तक नमो भारत ट्रेनों में तैनात ट्रेन अटेंडेंट्स की बेहद अहम भूमिका रही है।

हर ट्रेन में तैनात ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में निरंतर राउंड लेते रहते हैं

ट्रेन अटेंडेंट ही, ट्रेन में छूटी हुई लावारिस वस्तुओं को मिलने पर तत्काल 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर पहुंचाने में सहयोग करते हैं। हर ट्रेन में तैनात ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में निरंतर राउंड लेते रहते हैं और ट्रेन में यात्रियों द्वारा भूली गई वस्तुओं समेत ट्रेन के अंदर की सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते हैं।

यह प्रक्रिया बेहद आसान है

नमो भारत कनेक्ट ऐप में मौजूद 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर के विकल्प में जाकर यात्री नमो भारत स्टाफ को मिली वस्तुओं की सूची में अपने खोए सामान की जानकारी हासिल करके सामान को वापस लेने के लिए दावेदारी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद आसान है। नमो भारत कनेक्ट ऐप में 'लॉस्ट एंड फाउंड' विकल्प में जाकर अपनी वस्तु की पहचान करने के बाद यात्री गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन में बने 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।

निर्धारित वेरिफिकेशन के बाद उनका सामान उन्हें वापस मिल सकता है

सामान लौटाने के लिए निर्धारित वेरिफिकेशन के बाद उनका सामान उन्हें वापस मिल सकता है। इसके साथ ही यात्री सामान छूटने के बाद तत्काल जानकारी के लिए संबंधित स्टेशन के कंट्रोलर से भी संपर्क कर सकते हैं। सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम के नंबर भी नमो भारत कनेक्ट ऐप के स्टेशन फेसिलिटीज ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यात्री नमो भारत के हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर भी कॉल करके अपने सामान के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर में अपने सामान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

वहीं, जो यात्री नमो भारत ऐप का इस्तेमाल नहीं करते, वे सीधे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचकर 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर में अपने सामान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर यात्री का सामान 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर में मौजूद होगा तो वहां से उनका सामान लौटा दिया जाएगा। 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेंटर में जमा सामान के लिए अगर 6 महीनों के भीतर कोई दावेदारी नहीं की जाती है तो उस सामान को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने का प्रावधान भी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... मोदी ने दी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं