लखनऊ

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर, मिलेगी मेट्रो जैसा सुविधाएं

Namo Bharat Train: लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर सुखद और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस रूट पर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें मेट्रो जैसी सुविधाएं होंगी।

Image

लखनऊ से कानपुर के लिए नमो भारत शुरू करने की तैयारी

Namo Bharat Train: उत्तर प्रदेश की राजधानी को लखनऊ से कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा नमो भारत ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि नमो भारत ट्रेन में मेट्रो की तरह अत्याधुनिक ट्रेन है, जो वातानुकूलित यानी पूरी तरह से एसी ट्रेन होगी। बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा लखनऊ-कानपुर के साथ मेर-सहारनपुर को भी नमो भारत ट्रेन के रूट के लिए उपयुक्त माना गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन रूटों को सेमी-हाईस्पीड नेटवर्क में जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी कि रेलवे 50 नमो भारत, 100 नई मेमू और 50 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को तैयार कर चुका है। ये ट्रेनें विशेष रूप से कम दूरी के यात्री रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सेवा मिल सके।

इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, लखनऊ-कानपुर और मेरठ-सहारनपुर रूट सबसे पहले नमो भारत ट्रेनों के लिए चुने जा सकते हैं, क्योंकि इन मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। नमो भारत ट्रेन की विशेषताओं में 12 कोच, 3,200 यात्रियों की क्षमता, 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, मेट्रो जैसी बैठने की व्यवस्था, और सुरक्षा के लिए कवच तकनीक शामिल हैं। हालांकि, रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की कोई आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की है, लेकिन तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article