देश

IB Chief Tapan Deka: आईबी चीफ तपन डेका के कार्यकाल का हुआ विस्तार, मिला एक साल का एक्सटेंशन

IB Chief Tapan Deka: तपन डेका ने औपचारिक रूप से इंटेलिजेंस ब्यूरो में उप निदेशक, संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक, विशेष निदेशक के रूप में कार्य किया है।

Image

खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन डेका का कार्यकाल बढ़ा

Photo : PTI

IB Chief Tapan Deka: भारत के खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन डेका को कैबिनेट की नियुक्ति समिति से एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार मिला है। आईबी चीफ तपन कुमार डेका को जून 2025 तक एक साल का सोमवार को सेवा विस्तार दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

एक साल के लिए सेवा विस्तार

आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून 2024 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए खुफिया ब्यूरो के निदेशक के रूप में डेका की सेवा में विस्तार को मंजूरी दे दी है। डेका हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

कौन हैं तपन डेका

डेका 1990 के दशक से पूर्वोत्तर में काम कर रहे हैं और पूर्वोत्तर विद्रोह के विशेषज्ञ हैं। आईबी प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, डेका ने मध्य भारत से नक्सलियों को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम का नेतृत्व किया है। जिसके कारण माओवादी अब छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले तक सीमित हो गए हैं। पाक प्रायोजित इंडियन मुजाहिदीन समूह को खत्म करने के पीछे डेका मुख्य ताकत थे। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले की जांच की थी और दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया था।

तपन कुमार डेका कब बने थे आईबी चीफ

तपन कुमार डेका भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो के 28वें निदेशक हैं। डेका 1988 (41आरआर) के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी (हिमाचल प्रदेश कैडर) हैं। डेका को 2021 में पुलिस महानिदेशक स्तर के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक के रूप में डेका का कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से शुरू हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article