IAF chopper makes emergency landing- भारतीय वायुसेना (IAF) के एक हेलीकॉप्टर ने सोमवार को गुजरात के जामनगर जिले में एक बांध के पास आपातकालीन लैंडिंग की। हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने पुष्टि की कि कोई भी घायल नहीं हुआ।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से लगभग 22 किलोमीटर दूर रंगमती बांध के पास चांगा गांव के बाहरी इलाके में सुबह करीब 11 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। डेलू ने कहा, आईएएफ हेलीकॉप्टर ने रंगमती बांध के पास कुछ समस्याओं के कारण आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
पुलिस ने संवाददाताओं को बताया कि वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी ओर से जांच शुरू की। वायुसेना ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
