देश

IAF चीफ का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराए PAK के 5 फाइटर प्लेन, AEW&C/ELINT एयरक्राफ्ट भी किए तबाह

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के ये सभी हथियार भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर भीतर थे लेकिन इस बार हमने पाकिस्तान की अच्छी खबर ली। हमारे पास ऑपरेशन के वीडियो और सभी खुफिया रिपोर्टें हैं। हमारे टारगेट आतंकवादी ठिकाने थे। पाकिस्तान के साथ चार दिनों के इस संघर्ष में भारतीय एंटी ड्रोन सिस्टम ने भी बहुत ही अच्छा काम किया।

Image

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के 5 फाइटर प्लेन। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Expose on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। वायु सेना प्रमुख ने शनिवार को कहा कि अभियान के दौरान हमने पाकिस्तान के 5 फाइटर प्लेन मार गिराए। इसके अलावा हमने AEW&C/ELINT एयरक्राफ्ट भी तबाह किए। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के ये सभी हथियार भारतीय सीमा से 100 किलोमीटर भीतर थे लेकिन इस बार हमने पाकिस्तान की अच्छी खबर ली। हमारे पास ऑपरेशन के वीडियो और सभी खुफिया रिपोर्टें हैं। हमारे टारगेट आतंकवादी ठिकाने थे। पाकिस्तान के साथ चार दिनों के इस संघर्ष में भारतीय एंटी ड्रोन सिस्टम ने भी बहुत ही अच्छा काम किया।

भारत की जवाबी कार्रवाई का वीडियो प्रेजेंटेशन देते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा, 'ये बहावलपुर, जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर हमारे द्वारा किए गए हमले की पहले और बाद की तस्वीरें हैं, यहां मुश्किल से किसी निर्दोष हताहत हुआ। पास की इमारतें लगभग सुरक्षित हैं। हमारे पास न सिर्फ सैटेलाइट तस्वीरें थीं, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी हमें अंदर की तस्वीरें मिल सकीं।'

'हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेद नहीं पाया पाक'

लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय मुरीदके पर हुए हमले की पहले और बाद की तस्वीरें दिखाते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा, 'यह उनका वरिष्ठ नेतृत्व का आवासीय क्षेत्र है। ये उनकी दफ्तर वाली इमारतें थीं, जहां वे बैठकें करते थे। हमें हथियारों से ही वीडियो मिल सका क्योंकि यह स्थान रेंज के भीतर था।' वायु सेना प्रमुख ने आगे कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने बेहतरीन काम किया है। हाल ही में खरीदी गई एस-400 प्रणाली एक 'गेम-चेंजर' साबित हुई है। इस प्रणाली की रेंज ने उनके विमान को उनके हथियारों जैसे लंबी दूरी के ग्लाइड बमों के इस्तेमाल से दूर रखा। वे इनमें से किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए क्योंकि वे इस प्रणाली को भेद नहीं पाए।'

300 किलोमीटर की दूरी पर निशाना बनाया गया

एयर चीफ ने कहा कि 'शहबाज जैकबाबाद एयरफील्ड जो प्रमुख एयरफील्ड में से एक था, उस पर हमला किया गया। यहां एक एफ-16 हैंगर है। हैंगर का आधा हिस्सा नष्ट हो गया है। मुझे यकीन है कि अंदर कुछ विमान थे, जिन्हें नुकसान पहुंचा। हम कम से कम दो कमांड और कंट्रोल केंद्रों – जैसे मुरीद और चकला को निशाना बना पाए। कम से कम छह रडार, जिनमें कुछ बड़े और कुछ छोटे थे। हमारे पास संकेत है कि उस एईडब्ल्यू एंड सी हैंगर में कम से कम एक एईडब्ल्यू एंड सी विमान था और कुछ एफ-16 विमान, जो मरम्मत के अधीन थे। एक बड़ा विमान, जो या तो ईलिंट विमान हो सकता है या एईडब्ल्यू एंड सी, जिसे लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर निशाना बनाया गया।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article