देश

'मैं बेटी पाकिस्तान की थी पर बहू भारत की...' पाकिस्तानियों की वापसी पर सीमा हैदर की अपील

Seema Haider Sachin Meena: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

Image

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर

KEY HIGHLIGHTS
  • दो साल पहले सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था
  • वो गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है
  • सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है

Seema Haider Pakistan News: पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाते करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है।दो साल पहले सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

सीमा ने 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति उससे कुछ पूछता है। इस पर सीमा कहती है, 'मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती सर।'

सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था

इसके बाद वह व्यक्ति पूछता है कि मोदी (प्रधानमंत्री) जी से क्या गुहार लगाना चाहेंगी। इस पर सीमा को यह कहते सुना जा सकता है, 'मैं यही गुहार लगाना चाहूंगी मोदी जी और योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) से कि मैं इनकी शरण में हूं, मैं इनकी अमानत हूं, बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।' इसी साल सीमा ने 18 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया था।

दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे

सीमा हैदर ने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। कथित तौर पर दोनों 2019 में ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे।

सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं

सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं, गुलाम ने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी। जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध प्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में, दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article