देश

चुनौतियां अधिक, अपेक्षाएं भी...पर मैं चमत्कार करने नहीं आया हूं- साफगोई से बोले CJI चंद्रचूड़

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 11:34 PM IST

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मुझे इसे बदलना होगा और अपने सहयोगियों पर अधिक निर्भर रहना होगा, उनके अनुभव का उपयोग करना होगा तथा वह अनुभव संस्थान को मजबूत करने में योगदान देगा।’’

Image

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़।

Photo : IANS

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने बड़ी ही साफगोई के साथ कहा कि वह जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीदें हैं, पर वह यहां चमत्कार करने नहीं आए हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की तरफ से सीजेआई के रूप में नियुक्ति पर अभिनंदन के लिए हुए एक कार्यक्रम में सीजेआई ने कहा कि न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में, वह अपने सहयोगियों को सर्वोच्च न्यायालय में देखेंगे और उनके अनुभव तथा ज्ञान से लाभ प्राप्त करेंगे, जिसका ‘‘पारंपरिक रूप से उपयोग’’ नहीं किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका मानना है कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीश जो बार से आए हैं, वे अपने साथ ‘‘ताजगी’’ लाते हैं और यह बार और बेंच का एक अनूठा संयोजन है जो शीर्ष अदालत में एक साथ आता है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘तो, कुल मिलाकर, मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि मैं यहां चमत्कार करने नहीं आया हूं। मुझे पता है कि चुनौतियां अधिक हैं, शायद अपेक्षाएं भी अधिक हैं, और मैं आपके विश्वास की भावना का बहुत आभारी हूं, लेकिन मैं यहां चमत्कार करने के लिए नहीं हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन मेरा आदर्श वाक्य है कि अगर यह मेरे जीवन का आखिरी दिन होता, तो क्या मैं दुनिया को एक बेहतर जगह के तौर पर छोड़ता। मैं हर दिन खुद से यही पूछता हूं।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने नौ नवंबर को 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था और वह 10 नवंबर, 2024 तक इस पद पर रहेंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं अपने सहयोगियों के अनुभव का फायदा उठाऊंगा। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जो उच्च न्यायालयों से आते हैं, उनके साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश के रूप में वर्षों का अनुभव है और उनका सामूहिक अनुभव तथा ज्ञान कुछ ऐसा है जिसे हमने उच्चतम न्यायालय में पारंपरिक रूप से उपयोग नहीं किया है।’’ (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!