देश

'मैं भारत की सियासत की लैला हूं...', Time Now Summit 2026 में ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

Time Now Summit 2026: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान, उन्होंने खुद को भारतीय सियासत की लैला करार दिया है।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

Photo : Times Now Digital

Time Now Summit 2026: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में पश्चिम एशिया जंग, पश्चिम बंगाल चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान, उन्होंने खुद को भारतीय सियासत की लैला करार दिया है।

टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में ओवैसी ने बिहार चुनाव के दौरान महागठबंधन को लिखे पत्र से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर मुझसे कोई मोहब्बत का इजहार कर रहा है तो हमने कहा कि चलो प्यारे आ जाते हैं हम तुम्हारे पास... हम घर गए तो घर में ताला लगा दिया... उन्होंने कहा कि वो मोहब्बत, मोहब्बत नहीं जिसके नाकामी न हो।

बंगाल चुनाव पर खुलकर बोले ओवैसी

ओवैसी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बाबरी मस्जिद महज मुद्दा नहीं है, बल्कि तृणमूल सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों का शोषण हमारा मुद्दा है। मई 2024 में हाई कोर्ट ने 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया, जिनमें से 4 लाख सर्टिफिकेट तो मुसलमानों के थे... मेरा मानना है कि जब तक अल्पसंख्यकों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं बनेगा तब तक हम इंसाफ, हिस्सेदारी इत्यादि को हासिल नहीं कर पाएंगे।

बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM?

बंगाल में मोदी और ममता के बीच होने से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा, ''मैं बचकर निकल जाऊंगा... अगर मैं इतनी सीटों पर लड़ रहा हूं तो क्यों ममता बनर्जी के पेट में दर्द हो रहा है... उनकी रातों की नींद हराम हो रही है। ओवैसी ने बंगाल में 10-12 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम इतनी ही सीटों पर लड़ेंगे और उन पर जीत हासिल करेंगे।

ओवैसी ने खुद को बताया गुनहगार

भाजपा के साथ डील और सेक्युलर होने से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा कि लोग जितना मुझे गाली देते हैं, मैं उसे Badge of Owner समझता हूं। मुझे कोई रोक नहीं सकता है। मैं भारत की सियासत का लैला हूं और सभी मेरे दीवानें (म़जनू) हैं। एक तरफ पलट के देख लें मुझे, पर मैं देखता ही नहीं हूं।

'सच्चा है जिसका ईमान वो है ओवैसी' इस सवाल पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, ''मैं बहुत बड़ा गुनहगार हूं। मुझमें बहुत ऐब (दोष) हैं। कमजोरियां हैं और अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं।

INDIA अलायंस को लेकर क्या बोले ओवैसी

'आप सेक्युलरिज्म तय करेंगे? इंडिया अलायंस के साथ बैठते हैं?' इस सवाल पर ओवैसी ने कहा, ''मैं इंडिया अलायंस के साथ नहीं बैठता हूं। वो मुझे अपने बगल में बैठाते भी नहीं हैं। सिर्फ जुबानी तौर पर बोलते हैं कि तुमसे मोहब्बत करते हैं। फिर हमें बर्बाद भी करते हैं... उन्होंने पूरी कम्युनिटी को बर्बाद कर दिया है।''

BJP की बी-टीम बनी हुई है AIMIM?

ओवैसी ने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं इस सवाल का जवाब क्यों दूं। मुझे किसी के सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। 'लोग कहते हैं कि फाइनेंस भी वहीं (BJP) से आता है?' इस पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ''हां, मैं उनको देता हूं फाइनेंस... उनको 90 फीसदी देकर, 10 प्रतिशत मैं रखता हूं... फाइनेंस वहीं से आते हैं। अगर उनको नहीं मिला तो वो नाराज हो जाते हैं कि मुझको नहीं मिला।'' उन्होंने कहा कि अगर उनको नहीं मिलता है तो वो नाराज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो मुझ पर इल्जाम लगाते हैं, वो डील करके 90 फीसदी रखकर मुझे 10 प्रतिशत देते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article