Jharkhand News: झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को एक दंपत्ति के बीच वैवाहिक कलह को लेकर हिंसक झड़प हुई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रवि शर्मा (30) और लवली शर्मा (24) के रूप में हुई है, जो देवघर शहर के बेलाबागान इलाके में अपने किराए के घर में मृत पाए गए।
नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दंपत्ति ने मंगलवार रात वैवाहिक कलह को लेकर मारपीट की... दोनों के शवों पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं,घटनास्थल से एक चाकू भी मिला है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि मौतों के पीछे का असली कारण उचित जांच के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रवि शर्मा बिहार के सीवान का रहने वाला था, जबकि उसकी पत्नी देवघर के जून पोखर इलाके की रहने वाली थी।
