देश

BJP का सवाल, 'TMC नेता के पति के पास DRDO के दस्तावेज, करोड़ों मूल्य के रेडियोएक्टिव तत्व कैसे आए?'

Francis Ekka : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस से पूछा कि उसकी नेता अमृता एक्का के पति फ्रांसिस एक्का के पास रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के गोपनीय दस्तावेज और बड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव पदार्थ कहां से आए।

Image

टीएमसी नेता के पति के पास से मिले डीआरडीओ के गोपनीय दस्तावेज।

Francis Ekka : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस से पूछा कि उसकी नेता अमृता एक्का के पति फ्रांसिस एक्का के पास रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के गोपनीय दस्तावेज और बड़ी मात्रा में रेडियोएक्टिव पदार्थ कहां से आए। फ्रांसिस के पास से दस्तावेज और रेडियोएक्टिव तत्व मिलने पर उन्हें दार्जिलिंग में गिरफ्तार किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने टीएमसी पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।

आरोपी की पहचान फ्रांसिस एक्का के रूप में हुई

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फ्रांसिस एक्का के रूप में हुई है और वह नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की तृणमूल नेता अमृता एक्का का पति है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 26 नवंबर को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के बेलगाछी गांव से गिरफ्तारी की गई।

राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगाती है टीएमसी-पूनावाला

पूनावाल ने कहा, 'करोड़ों रुपए मूल्य के खतरनाक न्यूक्लियर पदार्थ और डीआरडीओ के दस्तावेज जो कि संवेदनशील हैं, ये चीजें टीएमसी के एक नेता के घर से बरामद हुई हैं। फ्रांसिस एक्का जिसके घर से ये दस्तावेज और पदार्थ मिले हैं, वह नक्सलबाड़ी पंचायत समिति की टीएमसी नेता के पति हैं।' भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि 'राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ये अहम दस्तावेज और इस तरह के रेडियोएक्टिव पदार्थ एक टीएमसी के नेता के घर कैसे पहुंच सकते हैं? प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो पाई? क्या यह मिलीभगत है अथवा कोई अज्ञानता या अक्षमता? कुछ भी हो वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगाना, टीएमसी का एक लंबा इतिहास रहा है।'

भाजपा ने की विस्तृत जांच की मांग

पूनावाला ने इस मामले की विस्तृत जांच की मांग की। उन्होंने टीएमसी पर रोहिंग्या घुसपैठियों एवं बम बनाने वालों को शरण देने का आरोप लगाया। बता दें कि पश्चिम बंगाल की पुलिस और सेना के संयुक्त छापे में बेलगाची गांव से गिरफ्तार हुआ। पुलिस का कहना है कि एक्का के पास से जब्त पदार्थ के एक ग्राम की कीमत 17 करोड़ रुपए हो सकती है। पुलिस को आशंका है कि एक्का की विदेशी तस्करों के साथ सांठगांठ हो सकती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article