Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana: बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लॉन्च किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में Rs 10,000 की राशि भेजी गई। योजना का लाभ बिहार की महिलाओं को मिलेगा।
पीएम मोदी ने योजना लॉन्च करते हुए महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की है। इस पैसे को डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में भेजा गया है।
कब मिलेंगे 2 लाख रुपये?
बतौर महिला अगर आप भी खुद का रोजगार करना चाहती हैं, तो इस योजना के तहत आपको 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। शुरू किए गए व्यवसाय की 6 महीने बाद समीक्षा होगी और फिर इसके बाद 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन भी दिया जाएगा।
कैसे कर सकते हैं इस योजना के लिए अप्लाई?
किसी महिला को इस योजना का लाभ लेना है तो उन्हें ग्राम संगठन या जीविका समूह से संपर्क करना होगा। यहां से आप आवेदन कर इस महिला रोजगार योजना से जुड़ सकती हैं।
अप्लाई करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि
क्या है योजना का उद्देश्य?
बिहार की महिलाओं को सश्कत बनाने के लिए इस योजना को लॉन्च किया गया है। योजना का उद्देश्य है कि महिलाएं छोटा व्यवसाय शुरू कर सके। योजना का लाभ मिलने से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा।
