देश

114 राफेल में से भारत में कितने बनेंगे और कहां? फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के पास कितनी फाइटर स्कवाड्रन, जानें

Rafale Manufacturing in India: जो इंडियन एयरफोर्स को ये 114 राफेल मिलने वाले हैं, ये बनेंगे कहां? क्योंकि डील की बड़ी बात ये ही है कि भारत साथ में मिलकर डिफेंस से जुड़े हर काम में आगे रहेगा। तो फिर आइए जानते हैं कि 114 राफेल विमानों को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?

RAFALE (6)

114 राफेल में से भारत में कितने बनेंगे और कहां?

Indian Air Force Rafale News: भारत और फ्रांस ने 10 साल के लिए डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को रिन्यू किया है। देश में फ्रेंच मिसाइल बनाने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया और आर्मी ऑफिसर्स की आपसी तैनाती के लिए एक समझौते का ऐलान किया। दोनों देशों में कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें सैन्य उपकरणों के को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं।

यह सब प्रोग्रेस डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) द्वारा ₹3.6 लाख करोड़ के मिलिट्री हार्डवेयर की खरीद को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट शामिल हैं। उम्मीद है कि 18 प्लेन उड़ने के लिए तैयार हालत में सप्लाई किए जाएंगे, जबकि बाकी 96 भारत में बनाए जाएंगे।

पिछले कुछ समय से डिफेंस गलियारे में एक डील जो सबसे ज्यादा फोकस में है, वो है 114 राफेल विमानों को खरीदना। भारत ने फ्रांस से इन विमानों को खरीदने का इरादा बना लिया है, जो कि इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force, IAF) की बहुत बड़ी कमी को दूर करने जा रहा है। इसके बाद भारत और फ्रांस ने 10 साल के लिए डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को रिन्यू किया है। देश में फ्रेंच मिसाइल बनाने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया और आर्मी ऑफिसर्स की आपसी तैनाती के लिए एक समझौते का ऐलान किया। दोनों देशों में कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें सैन्य उपकरणों के को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र शामिल हैं।

लेकिन सवाल ये कि जो इंडियन एयरफोर्स को ये 114 राफेल मिलने वाले हैं, ये बनेंगे कहां? क्योंकि डील की बड़ी बात ये ही है कि भारत साथ में मिलकर डिफेंस से जुड़े हर काम में आगे रहेगा। तो फिर आइए जानते हैं कि 114 राफेल विमानों को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?

114 में से 18 राफेल आएंगे सीधा फ्रांस से और बाकी?

114 राफेल में से 18 इसलिए खास हम बता रहे हैं, क्योंकि उम्मीद है कि 18 प्लेन उड़ने के लिए तैयार हालत में सप्लाई किए जाएंगे, जबकि बाकी 96 भारत में बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18 राफेल फ्रांस में बनेंगे, जो सीधा तैयार होकर भारत आएंगे और IAF के बेड़े में शामिल हो जाएंगे, लेकिन जो अच्छी बात है, वो ये कि बाकी 96 राफेल का निर्माण भारत में ही किया जाएगा।

भारत में कहां बनेंगे राफेल?

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में बाकी 96 राफेल फाइटर जेट्स को बनाया जाएगा। बता दें कि फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के पास 36 राफेल विमान हैं और इनका निर्माण फ्रांस में ही हुआ था। भारत 114 राफेल खरीदने के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है और डील में भारत मेंटेनेंस और राफेल के स्पेयर पार्ट्स और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को भी खरीद रहा है।

इंडियन एयरफोर्स के पास अभी कितनी फाइटर स्कवाड्रन?

इंडियन एयरफोर्स के लिए जो जरूरी स्कवाड्रन बताई गईं हैं, वो 42 की जरूरत को दर्शाती है, लेकिन IAF फिलहाल 29 का संचालन कर रहा है। हर एक स्कवाड्रन में 16 से 18 फाइटर जेट होते हैं। हालांकि, अच्छी बात ये कि 2030 से 2035 तक भारत के पास राफेल विमानों की कुल संख्या 176 हो जाएगी। अभी इंडियन एयरफोर्स 36 तो इंडियन नेवी भी 26 राफेल-M कैरियर-कैपेबल वेरिएंट को अलग से INS विक्रांत पर डिप्लॉयमेंट के लिए इस्तेमाल करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article