देश

तेज रफ्तार कार ने कैसे ली एक लड़के की जान, दहला देगा 'मौत का Live Video'

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 31, 2024, 09:06 PM IST

Road Accident Live Video: हिमाचल प्रदेश के मंडी से तेज रफ्तार कार के कहर से एक युवा लड़के की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक बेहद तेज रफ्तार कार उस लड़के को टक्कर मारती हुई निकल जाती है, हादसे में लड़के की मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर 24 साल के युवक की जान ले ली
  • इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
  • जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक बेहद तेज कार वहां से निकल रही है जिसने उसे रौंद दिया

Road Accident in Himachal Live Video: हिमाचल प्रदेश के मंडी के नेर चौक में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर 24 वर्षीय युवक की जान ले ली, ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला नेरचौक बाजार का है बताया जा रहा है कि एक 24 साल का युवक जिसका नाम नरेश कुमार था जब पैदल अपने घर जा रहा था तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कई फीट हवा में उछला और फिर जमीन पर गिर गया, इस हादसे में युवक की मौत हो गई है, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पड़ताल करने के बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पुलिस एसपी मंडी ने हादसे की पुष्टि की है साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!