देश

Biparjoy Cyclone: गुजरात की द्वारका नगरी में दिख रहा बिपरजॉय का विकराल रूप, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 15, 2023, 04:02 PM IST

Biporjoy Cyclone in Dwarka Video: चक्रवात बिपारजॉय के गुजरात की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार रात समुद्र तट पर उसके पहुंचने से पहले राज्य प्रशासन ने कहा कि आठ तटीय जिलों में रह रहे 94,000 से अधिक लोगों को अस्थायी शिविरों में पहुंचाया जा चुका है।

Image

15 जून यानी गुरूवार को गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात कहर बरपा सकता है

Photo : Times Now Digital

Biparjoy Cyclone in Gujarat: बिपरजॉय चक्रवात की आमद के मद्देनजर गुजरात सरकार ने बताया है कि अब तक 94,427 लोगों को निकाला गया है। करीब 46,800 लोगों को कच्छ जिले में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा, देवभूमि द्वारका में 10,749, जामनगर में 9,942, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,822, जूनागढ़ में 4,864, पोरबंदर में 4,379 और गिर सोमनाथ जिले में 1,605 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

गौर हो कि 15 जून यानी गुरूवार को गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात कहर बरपा सकता है, गुजरात के द्वारका समेत तमाम जिलों पर इसका असर अब दिखने लगा है।

जानिए फिलहाल द्वारका नगरी में कैसे हालात हैं. EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट.

गुजरात सरकार प्रशासन ने बताया कि 'सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये लोगों में 8,900 बच्चे, 1,131 गर्भवती महिलाएं और 4,697 वृद्ध व्यक्ति शामिल हैं। इन आठ जिलों में कुल 1,521 आश्रय गृह स्थापित किये गये हैं। मेडिकल दल नियमित अंतराल पर इन स्थानों का दौरा कर रहे हैं।'मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्थिति की समीक्षा करने आज सुबह गांधीनगर में राज्य आपदा अभियान केंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों को राहत उपलब्ध कराने के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा करने के वास्ते शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।

'गुजरात की ओर चक्रवात के बढ़ने की गति कम पड़ गई है'

भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम अनुमानों का उल्लेख करते हुए राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को सूचना दी कि गुजरात की ओर चक्रवात के बढ़ने की गति कम पड़ गई है।विज्ञप्ति के अनुसार, नतीजतन यह शाम के बजाय बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे से लेकर 10 बजे के बीच, 115 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा से लेकर 125 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तट से टकराएगा।

'एक प्रचंड तूफान के रूप में जखौ बंदरगाह के नजदीक समुद्र तट से टकराएगा'

विज्ञप्ति में कहा गया है, 'बिजली गुल होने की स्थिति में राज्य जलापूर्ति विभाग ने कच्छ, द्वारका और जामनगर जिलों में 25 तथा मोरबी में पांच जेनरेटर सेट तैयार रखे हैं।' मौसम विभाग ने यह भी कहा कि चक्रवात बृहस्पतिवार को एक प्रचंड तूफान के रूप में जखौ बंदरगाह के नजदीक समुद्र तट से टकराएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली