देश

Rameshwaram Cafe Blast: NIA करेगी रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले की जांच, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 10:01 AM IST

Rameshwaram Cafe Blast: गृह मंत्रालय ने रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। इस धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे।

Image

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच करेगी NIA

Photo : BCCL

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुए बम धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। सोमवार को गृह मंत्रालय ने इसको लेकर बड़ा फैसला किया है। बता दें, यह धमाका 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। धमाका उस वक्त हुआ, जब कैफे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। बता दें, घटना के बाद बीजेपी एनआईए को जांच सौंपे जाने की मांग कर रही थी।

हादसे के बाद सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध की भी पहचान कर ली है। हालांकि, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया था कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति कैफे में आया और पेड़ के नीचे एक बैग रखकर चला गया। इसी बैग में ब्लास्ट हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

अब तक चार को हिरासत में लिया गया

उधर, राज्य सरकार ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच राज्य सरकार ने केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को सौंपी है। इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों को धारवाड़, हुब्बल्लि और बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

बिजनसे राइवेलरी एंगल से भी हो रही जांच

दूसरी तरफ कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में बिजनेस राइवेलरी के एंगल की भी जांच की जा रही है। परमेश्वर ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, गहराई से जांच चल रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या यह काम व्यक्तिगत कारणों से किया गया है। उन्होंने कहा कि होटल समूह ने सफलतापूर्वक तीन से चार शाखाएं खोली हैं और प्रतिद्वंद्विता के कारणों से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के सभी पहलुओं की जांच चल रही है। उन्होंने कहा, यह कहना असंभव है कि विस्फोट किस संगठन ने किया। कई लोगों ने सुझाव दिया है कि होटल समूह की सफलता से ईर्ष्या करने वाले ने हमला करवाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article