देश

34 मिनट में 47 किलोमीटर! AIIMS ऋषिकेश का कीर्तिमान, ड्रोन के जरिए भेजी गई दवा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 11:01 AM IST

AIIMS Rishikesh News : चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में इस मिशन को सफलता से अंजाम दिया गया। एम्स ऋषिकेश से चंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हिंडोलाखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को टीबी की दवा पहुंचाई गई। ये यात्रा प्रधानमंत्री की योजना के तहत "ड्रोन दीदी" पहल के अटूट समर्थन से संभव हुई।

Image

ऋषिकेश से चंबा पहुंचाई गई टीबी की दवा।

Drone Didi: गुरुग्राम स्थित ऑन-डिमांड ड्रोन डिलीवरी में अग्रणी इनोवेटर टेकईगल ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से सबसे लंबी ड्रोन डिलीवरी उड़ानों में से एक को पूरा करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। ड्रोन लॉजिस्टिक्स कंपनी टेकईगल ने इसके बारे में बताया कि महज उसके ड्रोन ने 34 मिनट में आवश्यक तपेदिक (टीबी) दवा पहुंचाई।

टीबी की दवा का सफलतापूर्वक डिलीवरी

प्रधानमंत्री टीबी मुक्ति योजना के तहत इस ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया गया। ड्रोन तकनीक की अपार क्षमता का प्रदर्शन जिसमें टीबी की दवा का सफलतापूर्वक डिलीवरी हुआ। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में इस मिशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। इस योजना के तहत दवा की डिलीवरी "ड्रोन दीदी" पहल से संभव हुई।

34 मिनट में 47 किलोमीटर की यात्रा

ड्रोन ने महज 34 मिनट में जटिल इलाकों और ऊंचाइयों को पार किया और 47 किलोमीटर की यात्रा में 2.5 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई हासिल की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस ड्रोन ने एम्स ऋषिकेश से चंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हिंडोलाखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे एकांत क्षेत्रों तक अपनी उड़ान भरी।

सड़क मार्ग से चार घंटे से अधिक का समय

जानकारी के मुताबिक यदि इस दूरी को सड़क मार्ग से तय किया जाए तो चार घंटे से अधिक का समय लगेगा। ऐसी जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्ति योजना के साथ जुड़े इस मिशन ने आवश्यक तपेदिक दवाओं का परिवहन किया। कंपनी ने कहा, "टेकईगल ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से सबसे लंबी ड्रोन डिलीवरी उड़ानों में से एक को पूरा करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article