जयपुर के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर हिंदुओं के धर्मांतरण की साजिश चल रही है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने इस बड़ी साजिश का खुलासा किया है। हिंदू देवी देवताओं का अपमान और अंधविश्वास के जरिए कैसे मासूम ग्रामीणों को बरगलाया जा रहा था। गौर हो इससे पहले राजस्थान के अलवर में ये ऐसा ही मामला सामने आया था।
वहीं इस बार ये मामला राज्य की राजधानी जयपुर से सामने आया है, इस बार शहर के वाटिका में करीब 250 लोगों को जबरन हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का मामले सामने आया है, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है और फिलहाल जांच की बात कह रही है।
